
स्वास्थ्य और पर्यावरण का अद्भुत संगम
आयुर्वेद विभाग बागेश्वर द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘हरित योग’ कार्यक्रम का आयोजन; नीलेश्वर मंदिर में हुआ वृक्षारोपण बागेश्वर, 5 जून 2026: आज विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर आयुर्वेद विभाग बागेश्वर द्वारा जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. निष्ठा शर्मा कोहली के कुशल नेतृत्व में ‘हरित योग’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।



























