विपिन जोशी..
कत्यूर रामलीला कमेटी टानीखेत की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: नए भवन में तालीम की शुरुआत, दानदाताओं का आभार प्रकट किया गया.
गरुड़ (उत्तराखंड): कत्यूर रामलीला कमेटी टानीखेत, गरुड़ की एक प्रमुख बैठक आज उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। इस बैठक के दौरान वर्ष 2026 के भव्य रामलीला मंचन की तैयारियों और तालीम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
दानदाताओं का आभार और श्रद्धांजलि
बैठक में रामलीला कमेटी भवन हेतु भूमि दान देने वाले क्षेत्र के सम्मानित दानदाताओं—घनश्याम जोशी (सिल्ली), नारायण सिंह अलमियां (नौघर) और स्वर्गीय कृष्ण सिंह फर्शवान के योगदान को याद करते हुए समिति के सभी सदस्यों ने उनका हृदय से आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही, कमेटी के पूर्व सहसचिव स्वर्गीय मनीष वर्मा को श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने रामलीला के प्रति उनके सक्रिय और निस्वार्थ योगदान को सदैव अविस्मणीय बताया।
महिलाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर
कमेटी के नए भवन में इस वर्ष की तालीम की आधिकारिक शुरुआत की गई। बैठक का संचालन करते हुए नंदन सिंह अलमिया ने कहा कि कत्यूर रामलीला कमेटी ने इस बार महिलाओं को मुख्य भूमिकाओं से जोड़कर एक ऐतिहासिक पहल की है। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं का आह्वान किया कि वे आगे आएं और रंगमंच की इस महान परंपरा को आगे बढ़ाएं।
कमेटी के निर्देशक नीरज पंत ने बताया कि कत्यूर रामलीला कमेटी का अपना भवन अब पूरी तरह बनकर तैयार है। यह भवन न केवल तालीम के लिए, बल्कि क्षेत्र के लिए एक जन मिलन केंद्र के रूप में भी उपयोग किया जाएगा। उन्होंने गर्व से साझा किया कि कत्यूर रामलीला कमेटी द्वारा महिलाओं को दिए गए अवसरों से प्रेरित होकर अब कत्यूर घाटी की अन्य रामलीला कमेटियों में भी महिलाओं को मंचन में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलने लगा है।

ऑडिशन और तालीम की घोषणा
कमेटी ने घोषणा की है कि मंगलवार, 25 अगस्त से नए भवन में रामलीला मंचन की नियमित तालीम शुरू होगी। अभिनय में रुचि रखने वाले सभी इच्छुक पात्रों को ऑडिशन हेतु आमंत्रित किया गया है।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी एवं दायित्व
संरक्षक मंडल: हरीश रावत, कैलाश जोशी, भावना वर्मा, दयाल गिरी, ललित फर्शवान, नंदन सिंह अलमियां, भरत फर्शवान।
अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष: अध्यक्ष – भुवन पाठक | उपाध्यक्ष – दिगंबर रावत, योगेश वर्मा | महिला उपाध्यक्ष – नीमा वर्मा, चम्पा कोरंगा।
प्रबंधन एवं संचालन: व्यवस्थापक – संजय फर्शवान, हेम वर्मा | सचिव – राहुल बिष्ट | सह सचिव – विशाल फर्शवान, पार्वती गोस्वामी।
निर्देशन टीम: निर्देशक – नीरज पंत, दिग्विजय सिंह | सह निर्देशक – इंदु फर्शवान | मंच निर्देशक – दिनेश बिष्ट, दीपक गोस्वामी | तालीम व्यवस्थापक – नरेन्द्र सिंह, भगवत नेगी, उमा बहेड़ा, उमा कांडपाल।
वित्त एवं साज-सज्जा: कोषाध्यक्ष – पुष्कर रावत, दलीप सिंह भाकुनी | साज-सज्जा – नरेन्द्र बोरा, विशाल फर्शवान, तानिश, ममता गोस्वामी।
मीडिया व प्रचार-प्रसार: मीडिया प्रभारी – विपिन जोशी, जगदीश पांडे, आनंद बिष्ट, दिनेश नेगी, कृष्णा गाड़िया | प्रचार-प्रसार मंत्री – प्रकाश रावल, गौरी शंकर, कैलाश भयेड़ा।


















