लक्ष्मी आश्रम और गांधी तीर्थ जलगांव के तत्वावधान में दो दिवसीय युवा शिविर का आयोजन 13 नंबर
कौसानी: लक्ष्मी आश्रम कौसानी एवं गांधी तीर्थ जलगांव के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 13 एवं 14 नवम्बर 2026 को दो दिवसीय ‘युवा शिविर’ का आयोजन किया जा रहा है।
आश्रम संचालिका नीमा वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त शिविर में सहभागियों को स्वावलंबन, श्रमदान और गांधीवादी जीवन मूल्यों से जोड़ने के लिए कई दैनिक गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की गई है। युवा शिविर के बाद 15 नंबर को एक दिवसीय सरला बहन स्मृति स्मृति व्याख्यान लक्ष्मी आश्रम कौसानी में आयोजित किया जायेगा.
मुख्य वक्ताओ में रवि चोपड़ा समेत देश के जाने माने विचारक प्रतिभाग करंगे.
शिविर की शुरुआत प्रातः 5:15 बजे जागरण से होगी, जिसके बाद प्रार्थना, योगासन, काढ़ापान और परिसर की सफाई व रसोई में सहायता जैसी शरीर श्रम की गतिविधियां शामिल होंगी।
आयोजकों के अनुसार, शिविर के पहले दिन प्रातः 9:45 बजे से 12:30 बजे तक प्रथम सत्र तथा दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक द्वितीय सत्र आयोजित किया जाएगा। शाम को आश्रम परिसर भ्रमण, सायंकालीन प्रार्थना, संवाद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
15 नंबर को लक्ष्मी आश्रम में आयोजित होगा सरला बहन स्मृति व्यख्यान.
पहले दिन के कार्यक्रमों की समीक्षा के बाद दूसरे दिन का विस्तृत कार्यक्रम निर्धारित किया जाएगा। आयोजन समिति ने युवाओं से इस शिविर में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का आह्वान किया है।

















