विपिन जोशी
बैजनाथ (गरुड़): तैलीहाट गांव स्थित सत्यनारायण मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ। पिछले 15 वर्षों से लगातार आयोजित हो रहे इस महोत्सव में देर रात्रि तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः कालीन पूजा-अर्चना और संगीतमय सुंदरकांड पाठ से हुई। इसके बाद महिला मंगल दल ने सामूहिक भजन संध्या का आयोजन किया, जिसमें राधा-कृष्ण के भजनों पर श्रद्धालु लीन नजर आए। भजन संध्या में देर रात तक दर्शानी के लोहनी बन्धुओं ने मधुर भजनो से समा बांध दिया.
मंदिर की पुजारी कला जोशी ने बताया कि शंख, चक्र, गदा और पद्म के साथ भगवान सत्यनारायण की 5 फीट की सजीव प्रतिमा केवल टैलीहाट में ही विराजमान है। गांव के युवाओं की सक्रिय भागीदारी से पिछले 15 वर्षों से यह आयोजन लगातार भव्य रूप ले रहा है।
जनप्रतिनिधियों के वक्तव्य
भावना वर्मा (नगर पंचायत अध्यक्ष): “मैं हर वर्ष इस दरबार में हाजिरी लगाती हूं। अगले वर्ष से इस जन्माष्टमी महोत्सव को दो दिवसीय भव्य रूप देने का पूरा प्रयास किया जाएगा।”
पूजा मेहरा (ग्राम प्रधान): “सफल आयोजन के लिए सभी ग्रामवासी बधाई के पात्र हैं। युवाओं का भक्ति और आस्था से जुड़ना समाज को सकारात्मक दिशा देता है।”
उपस्थिति –
कार्यक्रम में आयोजन समिति के पूरन रावत, ठाकुर मेहरा, कला जोशी (पुजारी ), क्षेत्र पंचायत सदस्य दयाल काला, शंकर काला, सरिता जोशी, बिनीता लोहनी, पार्वती देवी, नंदन मेहरा, भूपाल दोसाद, गौरव सिंह, विजय प्रकाश, शिवा मेहरा, दीपक सिंह, भुवन चंद्र, पूरन चंद्र, महेंद्र सिंह, राधा लोहनी, विनय लोहनी, अंकुर सिंह, नवीन तिवारी, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।




















