Home » एजुकेशन » गरुड़ में NSUI की हैट्रिक

गरुड़ में NSUI की हैट्रिक

 

सुमित्रानंदन पंत राजकीय महाविद्यालय गरुड़ में छात्र संघ चुनाव संपन्न: NSUI ने लगाई जीत की हैट्रिक, अंजलि कबडोला बनीं अध्यक्ष. सभी पदों पर जीत दर्ज की कांडा, कपकोट में भी लहराया परचम. 

गरुड़ (स्वर स्वतंत्र – विपिन जोशी):

सुमित्रानंदन पंत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गरुड़ में छात्र संघ चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस चुनाव में NSUI ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत की हैट्रिक लगाई है।

महाविद्यालय में कुल 576 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिनमें से 445 विद्यार्थियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार कुल 77% मतदान दर्ज किया गया।

चुनाव परिणाम एक नज़र में:

* अध्यक्ष पद: अंजलि कबडोला ने 238 मत प्राप्त कर अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी मनीषा (194 मत) को 44 वोटों के अंतर से पराजित कर जीत दर्ज की। (अवैध मत: 13)

* उपाध्यक्ष (छात्रा) पद: पूजा ने 222 मत हासिल कर जानकी (183 मत) को 39 वोटों से हराया। (अवैध मत: 34, नोटा: 06)

* सचिव पद: जगदीश प्रसाद ने 260 मत प्राप्त कर प्रियंका (165 मत) को 95 वोटों के बड़े अंतर से मात दी। (अवैध मत: 17, नोटa: 03)

* सहसचिव पद: ललिता गोस्वामी ने 231 मत हासिल कर अंकिता पांडे (168 मत) को 63 वोटों से पराजित किया। (अवैध मत: 41, नोटा: 05)

* विश्वविद्यालय प्रतिनिधि (UR): जया कोहली ने 221 मत प्राप्त कर शिवानी कपकोटी (186 मत) को 35 वोटों से हराया। (अवैध मत: 34, नोटा: 04)

चुनाव परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों और NSUI कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों के साथ नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *