Home » बड़ी खबर » पाटली गरुड़ में महिला पर गुलदार का हमला

पाटली गरुड़ में महिला पर गुलदार का हमला

गरुड़ के पाटली गांव में गुलदार का आतंक, घास काट रही महिला पर किया जानलेवा हमला

​एक ओर बारिश की मार, दूसरी ओर गुलदार का वार!

विपिन जोशी की रिपोर्ट

​गरुड़/बैजनाथ: तहसील गरुड़ के पाटली गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब खेतों में घास काट रही 40 वर्षीय प्रेमा देवी (पत्नी श्री हेम चंद्र जोशी) पर गुलदार ने अचानक हमला कर दिया। गुलदार के इस जानलेवा हमले में महिला की पीठ पर पंजे और पैर में गहरे दांत के निशान आए हैं।

​घायल अवस्था में प्रेमा देवी को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बैजनाथ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उनका प्राथमिक उपचार किया।

​स्वास्थ्य अपडेट (डॉक्टर सपना, CHC बैजनाथ):

“मरीज के कमर और बाएं पैर में चोट के निशान हैं। प्राथमिक इलाज कर दिया गया है और फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर व खतरे से बाहर है। एहतियात के तौर पर उन्हें रात भर ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा और सुबह डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।”

​वन विभाग का रुख व कार्रवाई (महेंद्र गुसाईं, वन रेंजर):

“घटना की सूचना मिलते ही टीम को अलर्ट कर दिया गया है। पीड़ित महिला को नियमानुसार उचित मुआवजा देने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। प्रभावित क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है और गुलदार की मूवमेंट पर नजर रखने के लिए ट्रैप कैमरे लगाए जा रहे हैं।”

​प्रशासन व जनप्रतिनिधि की अपील:

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक पार्वती दास ने रेंजर महेंद्र गुसाईं से दूरभाष पर वार्ता कर सख्त निर्देश जारी किए। साथ ही उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, अकेले सुनसान जगहों पर जाने से बचें और अपनी व अपने परिवार की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *