Home » बड़ी खबर » जायका रेस्टोरेंट विवाद में नया एंगल

जायका रेस्टोरेंट विवाद में नया एंगल

विगत दिनों गरुड़ के जायका रेस्टोरेंट में मंगलवार को नॉन वेज बिरयानी परोसने का विवाद अब नए रंग में रंगने लगा है। कुछ लोग मंगलवार को रेस्टोरेंट में पहुंचे और वेज बिरयानी ऑडर की लेकिन उन ग्राहकों ने रेस्टोरेंट के मालिक चन्दन बोरा पर आरोप लगाया कि मंगलवार को भेज की जगह उनको नॉन वेज बिरयानी परोसा गया। विवाद बढ़ा तो दोनों पक्ष पुलिस के पास पहुंच गए।

घटना के तुरंत बाद जायका रेस्टोरेंट की ओर से एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया में जारी की गई, होटल मालिक के अनुसार ग्राहक खुद नॉन वेज रेस्टोरेंट में देते हैं और बाद में आरोप लगाते हैं कि धार्मिक आस्था को चोट पहुंचाई गई है।

अब इस घटनाक्रम में नया मोड़ आया है रेस्टोरेंट के कर्मचारी गणेश राम ने आरोप लगाया है कि मनोज रावल, इंदर रावल, कुंदन सिंह निवासी जखेड़ा, राजस्व उपनिरीक्षक अजय शाह, राजस्व उपनिरीक्षक, दीपक शाही ने हाथापाई की और मारने की धमकी भी दी।

गणेश राम ने कहा कि जाती सूचक शब्द का प्रयोग कर उनको भावनात्मक रूप से आहत किया है।

मामले की जांच कोतवाली बैजनाथ में जाती है। गरुड़ क्षेत्र में और शोशल मीडिया में यह घटना कौतूहल का कारण बनी है। रेस्टोरेंट के मालिक चन्दन बोरा का कहना है कि उनके खिलाफ साजिश की जा रही है रेस्टोरेंट को टारगेट कर बदनाम किया जा रहा है।

एस ओ बैजनाथ ने बताया कि तहरीर दर्ज करने के बाद मामले की जांच चल रही है, जांच के बाद पता चलेगा कि मामला क्या था .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *