जनजातीय विकास की पहल

विपिन जोशी.

https://youtu.be/Oris_UIOYiQ

उधमसिंह नगर: धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत पूरनगढ़ में प्रशिक्षण उधमसिंह नगर, 31 दिसंबर 2025: पंचायती राज विभाग के सौजन्य से राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (RGSA) के अंतर्गत धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत अल्मोड़ा की दर्पण समिति द्वारा सितारगंज ब्लॉक के कल्याणपुर द्वितीय स्थित पूरनगढ़ ग्राम सभा में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण 6 बैचों में संचालित होगा, जिसमें पहले दिन का उद्घाटन विधिवत रूप से किया गया।
प्राथमिक विद्यालय पूरनगढ़ में आयोजित इस कार्यक्रम के पहले दिन 82 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। दर्पण समिति की सचिव विभु कृष्णा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए भगवान बिरसा मुंडा (धरती आबा) के जनजातीय उत्कर्ष प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अक्टूबर 2024 को झारखंड से लॉन्च किया था। इसका उद्देश्य जनजातीय बहुल गांवों में बुनियादी सुविधाओं, स्वास्थ्य, शिक्षा और आजीविका में अंतराल को भरना है। यह अभियान भगवान बिरसा मुंडा को समर्पित है और देशभर के 63,000 से अधिक गांवों को कवर करेगा। और समुदाय से प्रशिक्षण में सक्रिय भागीदारी की अपील की।
प्रशिक्षण का उद्घाटन ग्राम प्रधान पुरुषोत्तम और दर्पण समिति सचिव विभु कृष्णा ने संयुक्त रूप से किया। प्रतिभागियों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न विकासपरक योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। विशेष रूप से पंचायती राज के तहत राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान तथा अनुसूचित जनजाति विकास के लिए 17 विभागों की जिम्मेदारियों पर चर्चा हुई। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार, सड़क, बिजली, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि पर फोकस रहा।
वीपीडीओ रुचि ने समुदाय से अपील करते हुए कहा कि सरकार को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रशिक्षण में शामिल हों और अपने महत्वपूर्ण अभिलेखों और विकास हेतु जिम्मेदार विभागों की जानकारी भी प्राप्त करें।
आंचल डेयरी के डॉक्टर ने समुदाय को दुग्ध उत्पादन और डेयरी से जुड़े लाभों की जानकारी देते हुए कहा कि बेहतर गुणवत्ता का दुग्ध उत्पादन किसानों को बेहतर आजीविका प्रदान करेगा।
प्रथम दिवस का मुख्य आकर्षण व्यक्तित्व विकास गतिविधियां रहीं, जिसमें महिलाओं को अभिव्यक्ति के अवसर प्रदान किए गए। देशभक्ति गीत, लोक गीत तथा धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन भी हुआ। कड़ाके की सर्दी के बावजूद समुदाय के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर आंचल डेयरी के सदस्य, ग्राम प्रधान पुरुषोत्तम, वीपीडीओ रूचिवती सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।