रतोड़ा ग्राम सड़क से वंचित

विपिन जोशी

ग्राम प्रधान दिनेश लोहनी ने बताया कि कौसानी मोटर मार्ग विश्राम गृह से सीमा गांव तक 2006 में पाँच किमी. तक सड़क स्वीकृत हुई थी। लेकिन तीन किमी तक ही खुद पाई है। 2006 से ग्राम वासी सड़क सुविधा से वंचित हैं। उक्त सड़क सीमा, रतूड़ा, लधोलिया, को जोड़ेगी। सड़क से वंचित ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सब्जी और फल उत्पादन प्रचुर मात्रा में होता है लेकिन ट्रांसपोर्ट की उचित व्यवस्था नहीं होने से किसानों को उनकी फसल का लाभ नहीं मिल पाता है।

कृषक बलवंत सिंह ने कहा कि स्थानीय किसान पलायन कर रहे हैं, मिट्टी सोना उगल रही है लेकिन फसलों को बाजार तक पहुंचाना ही एक बड़ी चुनौती है। सड़क का कार्य पूर्ण होता तो किसानों को राहत मिलती और पलायन से मुक्ति मिलती।

ग्राम प्रधान दिनेश लोहनी ने बताया कि 2006 में सड़क कटान के दौरान 29 ग्रामीणों की जमीन कटी लेकिन अभी तक ग्रामीणों को लेकिन अभी तक मुआवजा नहीं मिला है।

लोनिवि के जे ई शैलेश सकलानी ने कहा कि वन विभाग की आपत्ति के कारण डामरीकरण का काम रुका है। शेष दो किमी सड़क निर्माण का कार्य भी वन विभाग की अनापत्ति के बाद शुरू होगा। दिसंबर में दुबारा डामरीकरण का इस्टीमेट भेजा जाएगा।