जगथाना में पकड़ी 26 पेटी शराब

विपिन जोशी, स्वर स्वतंत्र

  • कपकोट पुलिस ने पकड़ी 26 पेटी अवैध शराब, दो तस्कर गिरफ्तार
  • जगथाना में पुलिस की बड़ी कार्यवाही 

https://youtube.com/live/1tVO7RVGBjY?feature=share

क्या जनपद बागेश्वर नशे का हब बन रहा है? देवभूमि में लगातार बढ़ रही नशे की तस्करी इस बात को ओर संकेत करती हैं। कपकोट के जगथना में बागेश्वर में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई की गई। बीते दिन पुलिस अधीक्षक बागेश्वर चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाने और अवैध मादक पदार्थों व शराब की बिक्री करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में थाना कपकोट पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन की बड़ी खेप पकड़ी है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कपकोट की एक टीम रूटीन विजिट में जगथाना है थी, जगथाना दूरस्थ क्षेत्र है और ट्राउट मछली का बड़ा व्यापार यहां पर होता है। सैलानियों के अलावा दूर दूर से शौकीन यहां ट्राउट मछली का स्वाद लेने आते हैं। ऐसे में शराब न हो तो मछली का स्वाद फीका पड़ जाता है। एक ऑल्टो कार में 26 पेटी शराब ले जाई जा रही थी, कार चालक उस दुकान का पता पूछ रहा था जहां उसे शराब छोड़नी थी लेकिन इस बीच कुछ यूट्यूबर्स वहां पहुंच गए और वीडियो बनाने लगे। हल्ला हुआ तो पुलिस भी पहुंची और दो तस्करों सहित सारा माल जब्त कर लिया गया। जगथाना तो एक नमूना है यदि दूरस्थ क्षेत्रों में जाए तो चाय की तरह रम और व्हिस्की मिलना आम बात है। गावों में छोटी छोटी दुकानों में अवैध शराब का खुला धंधा चल रहा है। पुलिस कभी कभार एक दो छापेमारी जरूर कर लेती है वह भी मुखबिरी के अनुसार। जो बच जाते हैं उनका क्या? नशे का अवैध कारोबार अब लघु उद्योग के रूप में फैलने लगा है। सरकार को सख्त कार्रवाई के निर्देश देने होंगे, आबकारी विभाग को सिर्फ वसूली के अलावा कठोर कार्यवाही भी करनी होगी, अन्यथा गांव बन जाएंगे नशा और तस्करी के हब।