गरुड़ के पत्रकारों को धमकी

विपिन जोशी…

https://youtu.be/0kPjfphEG9k

गरुड़ में पत्रकारों को डराने धमकाने की घटनाएं अब बढ़ने लगी हैं विगत दिनों रंगदारी मामले की खबर के बाद पत्रकार अखिल जोशी और आरटीआई कार्यकर्ता गोपाल वनवासी के बीच तीखी झड़प फेसबुक और व्हाट्सएप समूह में हुई . मामला तब गरमा गया जब गरुड़ के एक व्यापारी ने वनवासी पर पाँच लाख की रंगदारी का मुक़दमा दर्ज करा दिया. इस खबर को सभी प्रमुख अखबारों ने तथा वेब पोर्टल चैनलों ने प्रमुखता से प्रकाशित भी किया . अगले दिन पत्रकार अखिल जोशी ने फेसबुक में लाइव आकर गोपाल वनवासी की पारिवारिक पृष्ठभूमि और उनके अतीत का खुलासा किया 2022 में हल्द्वानी के एक व्यक्ति द्वारा ली गई आरटीआई का हवाला दिया और जिला न्यायालय बागेश्वर के एक फैसले की प्रति भी सार्वजनिक की .
पत्रकार जोशी और वनवासी के बीच शोषल मीडिया में वाक युद्ध चल रहा है, जोशी ने ख़ुद की सुरक्षा को लेकर चिंता भी व्यक्त की है .
इस घटना के तुरंत बाद देवनाई निवासी पत्रकार अर्जुन राणा ने भी शोशल मिडिया में ख़ुद को एक शराबी द्वारा धमकाए जाने की ख़बर सार्वजनिक की, अर्जुन राणा आख़िरी आँख नाम से वेब पोर्टल चलाते हैं और बागवानी करते हैं. राणा ने जिलाधिकारी बागेश्वर को पत्र लिखकर शराबी द्वारा दी गई धमकी की शिकायत की है .
यह चिंतनीय है सच लिखने और तथ्यपरक पत्रकारिता करने वाले पत्रकार आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के निशाने पर रहते हैं हाल में उत्तराखंड के जाने माने पत्रकार की हत्या भी हो चुकी है . गरुड़ की यह घटना भविष्य में अच्छी पत्रकारिता के लिए घातक साबित हो सकती है . इस संदर्भ में आज गरुड़ के पत्रकारों का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी और एसपी बागेश्वर से मुलाक़ात कर एक ज्ञापन सौंपेगा.
विपिन जोशी, गरुड़

Recent Posts