Home » बड़ी खबर » कदली वृक्ष लेने पहुंची मां नंदा

कदली वृक्ष लेने पहुंची मां नंदा

विपिन जोशी.

कदली वृक्ष लेने पहुंची मां नंदा : कोट भ्रामरी मेला 

कोट भ्रामरी मेले की अष्टमी में कदली वृक्ष पूजन और कदली के तने से नंदा की मूर्ति बनाने की सदियों पुरानी परंपरा का आज मवई ग्राम में निर्वहन किया गया। नंदा देवी के देव डांगर अपने सेवक छुरमुल देव के साथ गाजे बाजे, निशान और जागर गायकों तथा सैकड़ों भक्तों के साथ मवाई गांव पहुंची।

प्राचीन मान्यता के अनुसार नंदा देवी असुर से सुरक्षा हेतु मवई गांव में कदली वृक्ष के पीछे छुप गई थी, पेड़ हिला तो असुर को पता चल गया। तब से मवई ग्राम के कदली वृक्ष को काटने की परम्परा है। मवई ग्राम के परिहार लोग देवी की अगुवाई स्वागत करते हैं।

कदली वृक्ष पूजन में मौजूद रहे कमलेश परिहार, दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख किशन सिंह बोरा, ज्येष्ठ प्रमुख नंदन थापा, जिला पंचायत सदस्य जनार्दन लोहनी, घनश्याम जोशी, हरीश रावत,बलवंत भंडारी, दिवान सिंह भंडारी, ग्राम प्रधान राजेंद्र नेगी, सदस्य क्षेत्र पंचायत देवेन्द्र गोस्वामी, सदस्य क्षेत्र पंचायत दयाल काला, , पूरन रावत, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *