विपिन जोशी, स्वर स्वतंत्र
कत्यूर की कुल देवी मां कोट भ्रामरी मां नन्दा अष्टमी कोट भ्रामरी मेले का आज पोस्टर विमोचन किया गया। 29अगस्त से 31अगस्त तक होगा भव्य और दिव्य मेला।
नन्दा अष्टमी कोट भ्रामरी मेले की तैयारियों को लेकर मंदिर परिसर में एक बैठक का आयोजन किया गया। मां नन्दा अष्टमी कोट भ्रामरी मेले में इस बार बड़ी दुकानो के 750 रु.प्रति दुकान, छोटे फड़ 650 रु. चाय के स्टाल 250 रु.होटल 500 रु. फेरी वाले 100 रु शुल्क तय किया गया। उक्त शुल्क जिला पंचायत वसूल करेगी। स्टाल के रेट स्क्वायर फिट के अनुसार तय होंगे।
मेला समिति के सदस्य बलवंत भंडारी ने बताया कि बाहर से आने वाले पारंपरिक लोक गायकों के लिए अलग से झोड़ा भग्नोल मंच बना है इस प्राचीन मंच में गायकों के लिए उचित व्यवस्था हो इसका भी इंतजाम किया गया है।
बैठक में तय हुआ कि बिजली के वायर को ठीक से देखा जाए। बाजार में उचित प्रकाश व्यवस्था हो। व्यापारी अपनी दुकानों के सामने खुद लाइट लगाए। खाली स्थान पर जिला पंचायत लाइट लगाए। सर्वदलीय बैठक में यातायात से जुड़े कुछ नियम बनाए गए। 30 अगस्त से मेला स्थल में दुपहिया और अन्य वाहन प्रतिबंधित होंगे। सभी स्टाल सड़क के एक तरफ लगाए जाएंगे ताकि आवागमन सहज हो। थाना अध्यक्ष प्रताप नगर कोटि ने जानकारी दी कि मेला स्थल के अलावा बैजनाथ, गरुड़ बाजार में पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी। मेला स्थल में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं सभी लोग शांति व्यवस्था बनाने में सहयोग करें।
कपकोट के विधायक सुरेश गढ़िया ने मेला व्यवस्था की जानकारी ली, कहा कि कपकोट से भी सैकड़ों लोग कोट मेले में आशीर्वाद लेने आते हैं। सर्वदलीय मेले में मां कोट भ्रामरी का बैनर मुख्य है। इसलिए सभी एकमत हो मेले का संचालन करें।
मेला अधिकारी एसडीएम गरुड़ ने कहा मेला भव्य होगा। यह सर्वदलीय मेला है देखकर अच्छा लगा सभी को सहयोग करना होगा। पुलिस और अन्य विभागों को व्यवस्था संबंधी निर्देश भी दिए।
बैठक का संचालन देवेंद्र गोस्वामी ने किया। गोस्वामी ने सुझाव दिया कि इस बार क्षेत्र के साहित्यकारों को अवसर मिलेगा वे मेले के इतिहास पर अपनी रचनाएं साझा करेंगे। काव्य गोष्ठी दो दिन होगी।
मेला अध्यक्ष ब्लॉक प्रमुख किशन बोरा ने कहा कि
मेला दलगत राजनीति से ऊपर उठकर भव्य होता है। व्यवस्था दुरुस्त हो इस बात को सब जान लें। हील हवाली न हो। सबकी जिम्मेदारी है मेला भव्य हो ।
दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले गढ़वाल और कुमाऊं के पेंशनरों को डाक बंगले में पेंशन मिलती थी उस अवसर पर हर तीन साल में मेला होता था। बाद में ज़खेडा के परिहार और मेला डूंगरी के भंडारी लोगों ने मेले का संचालन किया। तब से मेला लगातार जारी है।
पोस्टर विमोचन बैठक में मेला कमेटी के संरक्षक शिव सिंह बिष्ट, अध्यक्ष ब्लॉक प्रमुख किशन बोरा, कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया, उप जिलाधिकारी प्रियंका रानी, तहसीलदार निशा रानी, जिला पंचायत सदस्य बबलू नेगी, जनार्दन लोहनी, दीपक ख़ुल्वे, सदस्य क्षेत्र पंचायत बलवंत भंडारी, ज्येष्ठ प्रमुख नंदन थापा, सदस्य क्षेत्र पंचायत दयाल काला, कांग्रेस से प्रकाश कोहली, भुवन पाठक, लक्ष्मण आर्या, प्रकाश चंद्र, ग्राम प्रधान कैलाश पवार, नरेंद्र बिष्ट, ट्रैक यूनियन से कंचन थापा, बलवंत रावत, के साथ गरुड़ ब्लॉक के सम्मानित भक्त मौजूद रहे।





