Home » बड़ी खबर » लाहुर घाटी में बारिश से नुकसान

लाहुर घाटी में बारिश से नुकसान

विपिन जोशी…

विगत 14 अगस्त को लाहुर घाटी में भारी बारिश से 10 परिवारों के मकान आपदा की भेंट चढ़ चुके हैं। जिलाधिकारी बागेश्वर आशीष भटगई ने प्रशासन की टीम के साथ गांव का भ्रमण किया। नुकसान का जायजा लिया। हड़बाड़ और गैर पातल तोक में दस मकान ध्वस्त होने की जद में हैं। मकानों में दरार है और कभी भी वे पूर्ण रूप से ध्वस्त हो सकते हैं।

युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गोकुल परिहार ने बताया कि लाहुर घाटी में सड़कें टूटी हैं, विद्युत आपूर्ति ठप्प है, फोन नेटवर्क भी बंद है। जिलाधिकारी बागेश्वर को सूचित करने पर प्रशासनिक जांच हुई है। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से मिलकर नुकसान का जायजा लिया और हर संभव सहायता का आश्वाशन भी दिया है।

ग्रामीणों ने प्रशाशन से अपील की है आगामी दिनों में बारिश के खतरे को ध्यान में रखते हुए प्रभावित परिवारों को तुरंत प्रभाव से विस्थापित किया जाए, सुरक्षित स्थान में भेजा जाए। इन लोगों के घरों में आई है दरार ललित सिंह, जगदीश सिंह, पूरन राम, गोपाल सिंह, पवन सिंह, प्रताप राम।

जिला पंचायत उपाध्यक्षा विशाखा खेतवाल, दीपक खेतवाल, ईश्वर परिहार, गोकुल परिहार आदि घटना स्थल पर मौजूद रहे। युवा कांग्रेस के गोकुल परिहार ने समस्त क्षेत्र के नागरिकों से प्रभावितों को मदद करने की अपील की है। परिहार ने कहा कि अभी लोगों को मदद की ज़रूरत है , आप लोग किसी ना किसी रूप में आकर यहा के लोगों की मदद करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *