कौन बनेगा ब्लॉक प्रमुख ?

ब्लॉक प्रमुख के लिए घमासान तो जिला पंचायत अध्यक्ष गरुड़ से लगभग तय। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव परिणाम के बाद अब जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के लिए जोड़ तोड़ तेज हो गई है। अल्मोड़ा में बीजेपी को कांग्रेस चुनौती दे रही है तो वहीं यूकेडी भी 17 सदस्यों के साथ दावा ठोक चुकी है। बागेश्वर जिला पंचायत अध्यक्ष शीट इस बार महिला एस सी कर दी गई है। आरक्षित शीट ने कई दिग्गजों के सपने चकनाचूर कर दिए हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष हेतु सामान्य पुरुष शीट के लिए गरुड़ से जनार्दन लोहनी की प्रबल दावेदारी थी तो कुछ नए युवा उम्मीदवार भी दावेदारी में थे, परंतु महिला एस सी आरक्षित शीट ने बागेश्वर जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए राजनैतिक समीकरण ही बदल दिए अब। बीजेपी के पास गरुड़ ब्लॉक से चार सदस्य हैं जिनमें दो महिला और दो पुरुष जीत कर आए हैं। ऐसे में वज़्यूला जिला पंचायत शीट से जीत कर आई पूर्व ब्लॉक प्रमुख शोभा आर्या की दावेदारी मजबूत लग रही है।

पार्टी कार्यताओं में शोभा आर्या के प्रति समर्थन और उत्साह है तो शीट आरक्षित होने से जीत कर आए सदस्यों में थोड़ा निराशा भी दिख रही है। वहीं गरुड़ ब्लॉक की साख बचाने वाले कांग्रेस समर्थित बलवंत नेगी ने कहा कि कांग्रेस ने पूरी ताकत से चुनाव लड़ा, नेगी ने कहा कि उनके लिए यह व्यक्तिगत संबंधों का चुनाव भी था। बीजेपी की ओर से गरुड़ से ब्लॉक प्रमुख के लिए फिलहाल तीन नाम प्रमुखता से लाइन में हैं। किशन सिंह बोरा, बलवंत भंडारी, गोविंद डसीला। बीजेपी खेमे से एक और दिलचस्प जानकारी आ रही है कि यदि दावेदार पार्टी लाइन के तहत बात नहीं मानते हैं तो कोई नया चेहरा भी सर्वसम्मति से ब्लॉक प्रमुख के लिए सामने लाया जा सकता है। गरुड़ से देहरादून तक फिलहाल राजनैतिक कयास चर्चा में हैं। कांग्रेस की ओर से देवेंद्र परिहार ने दावेदारी की है और अपने पुराने राजनैतिक अनुभवों के साथ परिहार ने भी कांग्रेस खेमे में हलचल मचा दी है। हालांकि जोड़ तोड़ में माहिर कांग्रेस के पास बीजेपी की तुलना में अभी तक सदस्यों की संख्या कम है। बस कुछ दिनों की बात है गरुड़ ब्लॉक प्रमुख की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।