विपिन जोशी, बागेश्वर
जनपद बागेश्वर में तैनात वन दारोगा वन दरोगा कैलाश पांडे विगत दस दिन से लापता हैं। फेस बुक पर लगातार वन दरोगा की बेटी अपने पिता के गायब होने की पोस्ट डाल रही है। बहुत से सुधि लोग वन दरोगा के गायब होने की खबर को जन हित में वायरल भी कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन कछुआ चाल से खोजबीन में लगा है और परिणाम खबर लिखे जाने तक सिफ़र ही है।
नौ दिनों से लापता चल रहे वन दरोगा का सुराग नहीं मिला तो परिजन निराश हो जिलाधिकारी बागेश्वर के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। मामले की जांच हेतु उच्च स्तरीय टीम बनाने की मांग की।
वन दरोगा कैलाश पांडे की पत्नी गीता पांडे और बेटी विद्या पांडे सहित अन्य महिलाएं शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां परिजनों ने त्वरित कार्यवाही की बात करते हुए नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। परिजनों ने खोजबीन हेतु उच्च स्तरीय टीम बनाने की मांग की, परिजनों ने कहा कि यदि पुलिस और वन विभाग टीम द्वारा गंभीरता से खोजबीन की होती तो वन दरोगा का पता चल चुका होता।
वन दरोगा कैलाश पांडे के परिजन चिंता ग्रस्त हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से तुरंत एक टीम गठित कर वन दरोगा उनकी तलाश कर उनको वापस लाने की मांग की है। इस मौके पर रजनी बिष्ट, जीवंती कांडपाल, नीमा धपोला, दीपा आर्या, दीप जोशी, सुनीता टम्टा, रेखा आर्या आदि मौजूद रहे।
Recent Posts

गरुड़ गंगा पार्किंग स्टे बरकरार
मार्च 21, 2026
कोई टिप्पणी नहीं

भीगती ममता, सूखती संवेदनाएं
मार्च 20, 2026
कोई टिप्पणी नहीं

विरासत और विश्वास : नवरात्र
मार्च 19, 2026
कोई टिप्पणी नहीं

60 वर्ष बाद लौटा है रौद्र संवत्सर
मार्च 19, 2026
कोई टिप्पणी नहीं

लैब टेक्नीशियनो का उत्पीड़न : सूरते हाल
मार्च 18, 2026
कोई टिप्पणी नहीं