संकट में बागेश्वर ने हमेशा पार लगाई है नैया, 2027 में लहराएगा कांग्रेस का परचम: हरीश रावत
गरुड़ (बागेश्वर):
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने गरुड़ स्थित हैलीपैड पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए बागेश्वर सीट को पार्टी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और संकटमोचक बताया। उन्होंने कहा कि जब-जब कांग्रेस ने बागेश्वर विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की है, तब-तब न केवल प्रदेश में, बल्कि केंद्र में भी कांग्रेस की सरकार बनी है। रावत ने विश्वास जताया कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी बागेश्वर जीतकर प्रदेश में पुनः सत्ता में वापसी करेगी।
इन तमाम सवालों के साथ आज पहली बार कांग्रेस नेता पूर्व सीएम को घबराया हुआ महसूस किया, साथ मेँ पत्रकार मित्रो कि चुप्पी से भी डर सा लगा,, हलाकि एक़ पत्रकार ने हिम्मत कर तीन सवाल जरूर पूछे रावत जी बड़ी आसानी से सभी सवालों को सुगम बना कर अपनी यात्रा मेँ निकाल लिए, भला हो गरुड़ हेलीपेड का कि कहीं के कार्यक्रम का लाभ यहाँ लोकल पत्रकारों को मिला… मैं बहुत जरुरी घरेलू कार्य मेँ व्यस्त था,, वर्ना जरूर पूछता कि क्या 2027 विधानसभा चुनाव मेँ फिर से हरीश रावत संभावित मुख्यमंत्री पद के दावेदार होंगे या हाई कमान युवा दावेदारों पर भरोसा जताएगा.. बहरहाल भविष्य कि आगोश मेँ सुरक्षित होगा नेपत्थ का शोरगुल…
अखिलेश यादव के बयान पर दी सफाई
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा दिए गए “उत्तराखंड के घुसपैठिए” संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश के निर्माण और विकास में उत्तराखंड के लोगों का ऐतिहासिक योगदान रहा है। उन्होंने संभावना जताते हुए कहा कि अखिलेश यादव का यह बयान सामान्य उत्तराखंडियों के लिए नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लक्ष्य बनाकर दिया गया होगा।
”जन संवाद यात्रा रुकी नहीं, जारी रहेगा संवाद”
जन संवाद यात्रा को बीच में रोके जाने की चर्चाओं का खंडन करते हुए हरीश रावत ने स्पष्ट किया कि यात्रा स्थगित नहीं हुई है। जनता के साथ संवाद का क्रम विभिन्न रूपों में निरंतर जारी रहेगा और पूर्व निर्धारित अन्य यात्राएं भी अपने तय समय पर आयोजित की जाएंगी।
गरुड़ आगमन पर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पूर्व मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया।
नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा, ब्लाक अध्यक्ष नरेन्द बिष्ट, हरीश ऐठानी, महेन्द रावत, बालकृष्ण, ललित फर्सवाण, गुड्डू भोज रहे मौजूद.

















