सुमित्रानंदन पंत राजकीय महाविद्यालय गरुड़: NSUI ने घोषित किए छात्र संघ चुनाव प्रत्याशी, स्वागत समारोह में कांग्रेस नेताओं का संबोधन
गरुड़ (बागेश्वर): सुमित्रानंदन पंत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गरुड़ में सत्र 2026-27 के छात्र संघ चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) ने आगामी चुनाव के लिए अपने अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा करते हुए एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया।
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथियों व वरिष्ठ नेताओं ने प्रत्याशियों का उत्साहवर्धन करते हुए विचार व्यक्त किए:
पूर्व विधायक कपकोट ललित फर्स्वाण ने कहा, “छात्र हित सर्वोपरि है और आज की युवा शक्ति शिक्षा क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”
पूर्व प्रत्याशी (विधानसभा बागेश्वर ) एडवोकेट बसंत कुमार ने कहा, “शिक्षा में बदलाव और सत्ता में बदलाव दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं। छात्र संघ अपने अधिकारों और महाविद्यालय के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर कार्य करेगा।”
ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र बिष्ट ने दावा किया, “गरुड़ महाविद्यालय की सभी सीटों पर NSUI जीत दर्ज करेगी। छात्र संघ एक सकारात्मक बदलाव के लिए पूरी तरह तैयार है।”
अध्यक्ष पद की प्रत्याशी अंजली कबड़ोला ने अपनी प्राथमिकताएं साझा करते हुए कहा, “महाविद्यालय का विकास, छात्रों का सहयोग तथा परिसर में पठन-पाठन की बेहतर संस्कृति का विकास हमारा मुख्य बिंदु है। हम इन्हीं मुद्दों को लेकर छात्र-छात्राओं के बीच जाएंगे।”
NSUI प्रत्याशी सूची (सत्र 2026-27):
अध्यक्ष पद: अंजली कबड़ोला
उपाध्यक्ष पद: अमीषा टम्टा
छात्रा उपाध्यक्ष पद: बबीता चंदोला
सचिव पद: जगदीश
सह सचिव पद: सुनीता
सांस्कृतिक सचिव पद: सुनीता आर्या
कोषाध्यक्ष पद: अंजली बिष्ट
विश्वविद्यालय प्रतिनिधि : जया कोहली
कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र बिष्ट, प्रकाश कोहली, बलवंत रावत, भैरव दत्त गोस्वामी, कैलाश पंवार, प्रकाश चंद्र, गिरीश तिवारी, हेम वर्मा, दिवाकर तिवारी, विशाल फर्स्वाण, ममता गोस्वामी सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: विपिन जोशी, संपादक, स्वर स्वतंत्र

















