Home » बड़ी खबर » 36 वर्षीय युवक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त की

36 वर्षीय युवक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त की

उत्तराखंड / बैजनाथ (बागेश्वर):

पचना गांव से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां आर्थिक तंगी से परेशान 36 वर्षीय युवक ने अपने ही घर के कमरे में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, पचना निवासी बसंत कुमार (36 वर्ष) पुत्र बच्ची राम ने अज्ञात कारणों के चलते घर के अंदर फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि मृतक की आर्थिक स्थिति (माली हालत) काफी समय से बेहद नाजुक बनी हुई थी। बसंत कुमार अपने पीछे दो मासूम बेटों (12 वर्ष और 7 वर्ष) को छोड़ गए हैं। पिता का साया उठ जाने के बाद मासूमों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कोतवाल बैजनाथ कैलाश नेगी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। ग्रामीणों की मौजूदगी में बंद दरवाजे को तोड़कर शव को बाहर निकाला गया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई और जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से ही पूरे गांव में शोक की लहर फैली हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *