गरुड़ विकासखंड सभागार में शुरू हुई राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान की पांच दिवसीय कार्यशाला।
दो न्याय पंचायत, बैजनाथ और तिलसारी के 160 सदस्यों ने प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया।
मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख किशन सिंह बोरा, एनआरएलएम से बबिता, दिनेश पांडे, बीडीओ गरूड़ ख्याली राम, कैलाश परिहार, कैलाश गोस्वामी, ने संयुक्त रूप से प्रशिक्षण का शुभारंभ किया।
मां मानव सेवा समिति के मास्टर ट्रेनर रविन्द्र बिष्ट ने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत प्रतिनिधियों का समुचित प्रशिक्षण ही गांव के विकास की गति व दशा को सुनिश्चित करेगा। साथ में वार्ड सदस्यों को सुझाव भी दिया कि वे अपने मानदेय हेतु पंचायत स्तर से मांग रखें।
प्रशिक्षण के महत्व पर ब्लॉक प्रमुख किशन बोरा ने अपने विचार रखें कहा कि ग्राम सभाओं को मजबूत करने के लिए विकास कार्यों के अभिलेखों की जानकारी भी मिलेगी। पंचायत मजबूत होगी तो देश भी मजबूत होगा।
मास्टर ट्रेनर रविन्द्र बिष्ट ने सुझाव देते हुए कहा कि गरुड़ विकास खंड से वार्ड सदस्यों के मानदेय की आवाज को उत्तरायणी मेले में उठाया जाना चाहिए। वार्ड सदस्य संगठन बनाकर अपने हितों के लिए तथा पंचायत विकास के काम करें। । पंचायत राज्य मंत्री के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंपा जा सकता है।





