तैलीहाट की खुली बैठक

ग्राम सभा तैलीहाट में सम्पन्न हुई पहली खुली बैठक।

ग्राम पंचायत अधिकारी तनुज अवस्थी ने पहली योजना बैठक में ग्रामीणों को ग्राम सभा के अभिलेखों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, परिवार रजिस्टर, मृत्यु प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, यूसीसी आदि अभिलेखों पर जानकारी दी गई। खुली बैठक में ग्राम प्रधान पूजा मेहरा ने कहा कि ग्राम सभा के आवश्यक जरूरत मंदो को योजनाओं का लाभ मिले यह उनकी पहली प्राथमिकता है। इसी संदर्भ में ग्राम प्रधान ने वार्ड के अनुसार सोलर लाइटों का रात में सर्वे किया था और 6 पुरानी लाइटों को रिपेयरिंग तथा 19 नई लाइटों को लगाने के लिए लोकेशन चुनी गई। विवरण बैठक में साझा किया, यह भी तय हुआ कि अब सभी रास्तों में प्राथमिकता के आधार पर लाइट्स लगाई जाएंगी। साथ में कुछ रास्तों के जीर्णोद्धार और निर्माण का कार्य भी शुरू किया जाएगा।

जल संस्थान के ए ई अशोक भट्ट ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि दिसंबर अंतिम सप्ताह तक जल जीवन मिशन की योजना घर घर जल योजना का लाभ गांव को मिल पाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि स्टोरेज टैंक का कार्य शुरू कर दिया गया है।

जिला पंचायत सदस्य जनार्दन लोहनी ने कहा कि पहली खुली में आगामी एक वर्ष की कार्य योजना बनाने के लिए आहूत की गई है। यह अवसर है अपने वार्ड की कार्ययोजना को रखने का। इसलिए सभी को सहयोग करना होगा। रास्ते, सोलर लाइट, पेय जल, सिंचाई सड़क आदि योजनाओं को मीटिंग में रखना होगा। केंद्र वित्त और राज्य वित्त की जानकारी भी दी गई। केंद्र वित्त का 60 फीसदी बजट पेयजल के लिए रखा जाता हैं। बैठक में बैजनाथ वाया तैलीहाट सड़क संपर्क मार्ग पर चर्चा हुई, बरसात के मौसम में चार ग्राम सभाओं को शव दाह में आसानी होगी यदि सड़क बने तो, साथ में गांव विकास से भी जुड़ेगा, जिला पंचायत सदस्य जनार्दन लोहनी ने ग्रामीणों से कहा कि विकास के लिए थोड़ा सा कष्ट भी सहना होता है, लोग चाहें तो भविष्य में गांव कि तस्वीर बदल सकती है, लेकिन एक जुट रहना होगा।

बैठक में सर्व सम्मति से तय किया गया कि केंद्र वित्त में स्वजल योजना की पाईप लाइन का जीर्णोद्धार किया जाएगा। खुली बैठक में मौजूद रहे जिला पंचायत सदस्य जर्नादन लोहनी, सदस्य क्षेत्र पंचायत दयाल काला, ग्राम प्रधान पूजा मेहरा, विपिन जोशी, गंगा सिंह काला, बिशन काला, ठाकुर सिंह, नंदन मेहरा, पुष्पा देवी, रमा पंत, सरपंच कैलाश मेहरा, पान सिंह, तथा समस्त ग्रामीण आदि।