थराली में प्रभावितों का हाल जाना

विपिन जोशी, स्वर स्वतंत्र

आपदा प्रभावितों से मिले नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या. 

विगत २२ अगस्त को थराली और चेपड़ू में आई आपदा से उक्त क्षेत्र में भारी तबाही मची है . दर्जनों मकान क्षतिग्रस्त हैं, दुकानें ध्वस्त हो चुकी हैं दो लोगों की जान भी गई और सात लोग ज़ख़्मी हुए. मुख्य मंत्री पुष्कर धामी भी थराली विजिट कर चुके हैं . आज नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या थराली पहुंचे और प्रभावितों का हाल जाना. थराली बाज़ार के समीप राहत सामग्री वितरित की गई. प्रभावितों ने स्थानीय प्रशासन के मुंह पर आरोप लगाते हुए कहा की राहत सामग्री वितरण में भेद भाव किया जा रहा है . आपदा में भी अवसर खोजना ग़लत है.

स्थानीय टैक्सी संचालक कमल राम ने बताया कि आपदा के बाद उनकी गाड़ी गांव में फसी है प्रशासन ने अभी तक सड़क सुविधा नहीं जोड़ी है. दर्जनों वाहन यात्रा तत्र अटके पड़े हैं. ऐसे में टैक्सी संचालक और चालकों के रोजगार पर बुरा असर पड़ रहा है . चेपड़ू के एक स्थानीय दुकानदार ने बताया कि उनकी दो दुकानें आपदा की भेंट चढ़ गई. अब सरकार दौरे तो करा रही है पक्ष विपक्ष सब हाल चाल जानने आ रहे हैं लेकिन जरूरतमंदों तक दूर दराज तक पहुँच पाना संभव नहीं हो पा रहा है.

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि हेली सेवा का उपयोग कर प्रभावित क्षेत्रों में राशन पहुंचाने की व्यवस्था होनी चाहिए, दुरूह क्षेत्रों में घोड़ों और खच्चरों की व्यवस्था हो और सड़क सुविधा को तुरंत बहाल किया जाना चाहिए . कपकोट के पूर्व विधायक ललित

उत्तराखंड आपदा की जद में है जिन लोगों ने अपनी पाई पाई जोड़ कर घर बनाया एक अदद दुकान बनाई रोजगार खड़ा किया आज वो आपदा के आगे लाचार खड़े हैं . केंद्र से १२ करोड़ का पैकेज भी घोषित हुआ है. मुख्यमंत्री ने आपदा पीड़ितों को मदद का वादा किया है, प्रधानमंत्री ने आश्वाशन दिया है कि सभी ध्वस्त घरों का जीर्णोद्धार किया जाएगा. नदी किनारे सुरक्षा दीवार बनाई जाएगी . लेकिन धरातल की स्थिति ऐसी नहीं है जितनी चमक दमक मीडिया में दिखती है वास्तव में जमीनी हकीकत ऐसी नहीं है . स्थानीय प्रभावितों ने प्रशासन पर राहत कार्यों में हील हवाली का आरोप भी लगाया.

आपदा राहत सामग्री वितरण में मौजूद लोग जिला पंचायत सदस्य बलवंत सिंह नेगी, विशाल फ़रसवान, कमलेश गड़िया, सुनीता रावत, नगर पंचायत अध्यक्ष थराली, ब्लॉक अधक्ष्य थराली विनोद रावत, प्रो जीत राम, लक्ष्मण आर्या, सदस्य क्षेत्र पंचायत, देवेन्द्र परिहार, पंकज जोशी , प्रकाश चंद्र आर्या, दिग्विजय सिंह, सुनील भंडारी, मुन्ना पाड़े, सुरेश भंडारी.