आपदा में सतर्क रहें छह लोगों ने बचाई जान

*विपिन जोशी, स्वर स्वतंत्र*

2 सितंबर को रात 11 बजे बारिश का शिकार हुआ गणेश जोशी पुत्र दया किसन जोशी का नया मकान पूर्ण ध्वस्त हो गया। परिवार में छह लोग रहते हैं। घटना के वक्त बच्चे घर से बाहर थे शाम को दीवार में आए दरार से परिवार ने सबक लिया और समय रहते घर से बाहर निकल गए। शाम को दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य जनार्दन लोहनी, क्षेत्र पंचायत सदस्य बलवंत भंडारी, ग्राम प्रधान विजय गोस्वामी सहित दर्जनों नागरिकों ने गणेश जोशी के घर का जायजा लिया।

शाम को दीवार ढहने से बच्चे सतर्क हो गए थे। आपदा की मार को बच्चे पहचान लिए, सतर्क रहे और अब स्वस्थ हैं। मौके पर तहसीलदार निशा रानी, पटवारी प्रवीण सिंह टाकुली ने मुआयना किया । तहसीलदार ने बताया कि त्वरित राहत के तौर पर प्रशाशन दो दिन में गणेश जोशी के खाते में राहत राशि ट्रांसफर करवाएगा। मानकों के अनुरूप अस्थाई निवास की व्यवस्था, राशन इत्यादि की व्यवस्था के लिए तहसीलदार ने पटवारी को निर्देशित किया है।

घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद तहसीलदार गरुड़ ने गणेश जोशी के पिता को भी पुराने मकान में रहने से मना किया। त्वरित सहायता हेतु मौके पर गणेश जोशी को पांच हजार की राशि दी गई। गणेश जोशी के परिवार जन हरीश जोशी के मकान में वैकल्पिक निवास की व्यवस्था तहसीलदार गरुड़ की मौजूदगी में की गई।

तहसीलदार ने गणेश जोशी के परिवार को विस्थापित कराने की कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। भूगर्भीय सर्वे के बाद विस्थापन की कार्यवाही होगी।

मौके पर मौजूद जिला पंचायत सदस्य जनार्दन लोहनी, क्षेत्र पंचायत सदस्य बलवंत भंडारी, ग्राम प्रधान विजय गोस्वामी, ग्राम प्रधान कैलाश पवार, संतोष तिवारी, प्रकाश आर्या , सतीश जोशी, वीर बहादुर, अमर पवार, रघुवर दत्त जोशी मौजूद रहे।

Recent Posts