गरुड़ के प्रो. पी. के. जोशी को नेशनल अवॉर्ड

पर्यावरण वैज्ञानिक प्रोफेसर पीके जोशी को मिला राष्ट्रीय जिओस्पेशियल फैकल्टी फेलो अवार्ड ।
प्रोफेसर पीके जोशी पर्यावरण और जलवायु विज्ञान के क्षेत्र में एक प्रसिद्ध नाम है। प्रो जोशी को आईआईटी बॉम्बे द्वारा 17 जुलाई 2025 को नेशनल जिओस्पेशियल फैकल्टी फेलो अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान शिक्षा मंत्रालय की एनएम आईसीटी योजना के अंतर्गत उन्हें उपग्रह आधारित पृथ्वी अवलोकन और भू स्थानिक तकनीक में उनके अग्रणीय कार्यों के लिए दिया गया। प्रो जोशी उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के अमसारी गांव गरुड़ से ताल्लुक रखते हैं। प्रोफेसर जोशी ने हरिद्वार से स्कूली शिक्षा और गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त की। वे वर्तमान में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय नई दिल्ली के पर्यावरण विज्ञान स्कूल में प्रोफेसर हैं उन्होंने इसरो के आईआईआरएस देहरादून और टेरी विश्वविद्यालय नई दिल्ली में सेवाएं दी और येल विश्वविद्यालय अमेरिका, हेलसिंकी विश्वविद्यालय फिनलैंड और फ्राइबर्ग विश्वविद्यालय जर्मनी में विजिटिंग फैकल्टी के रूप में काम किया। प्रो जोशी विज्ञान पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन जैसे विषय पर लगातार मीडिया में सक्रिय रहते हैं। इस सम्मान के जरिए उनके वैज्ञानिक योगदान, शिक्षण में नेतृत्व और शोध दिशा को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है। प्रोफेसर जोशी को देश के प्रभावशाली शिक्षाविदों और पर्यावरण विद् में एक माना जाता है, प्रोफेसर जोशी की पहचान वैश्विक स्तर के वैज्ञानिक के रूप में है जिन्होंने उपग्रह रिमोट सेंसिंग तकनीक और उसके पर्यावरण में अनुप्रयोगों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा है वह जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण मुद्दों पर मीडिया में सक्रिय हैं। प्रो जोशी को सामान मिलने पर आज गरुड़ क्षेत्र में खुशी की लहर है।