Home » Uncategorized » सरकार से युवा अपील नशा नहीं खेल सुविधा दो

सरकार से युवा अपील नशा नहीं खेल सुविधा दो

विपिन जोशी

सुमित्रानंदन पंत राजकीय महाविद्यालय गरुड़ का वार्षिक क्रीड़ा समारोह वर्ष 2025-26 की शुरुआत पुरड़ा मिनी स्टेडियम में हुई। वार्षिक क्रीड़ा समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य श्री नंदन सिंह अल्मिया ने कहा कि क्रीड़ा से मनुष्य का तन एवं मन दोनों स्वस्थ होता है। श्री अल्मिया ने कहा कि कत्यूर क्षेत्र से ओलम्पिक, पैरा ओलम्पिक, राष्ट्रीय एवं अन्य क्षेत्रों में युवाओं ने अपना नाम रोशन किया है।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डी. एन. तिवारी ने जीवन में क्रीड़ा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसके द्वारा अनुशासन, खेल भावना, सामूहिकता, एकाग्रता जैसी भावनाओं का विकास होता है, जीवन में अच्छे स्वास्थ्य के लिए क्रीड़ा आवश्यक है। पूर्व क्रीड़ा प्रभारी डॉ. अवधेश तिवारी ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है। राजनीति विज्ञान के डॉ. शिव प्रकाश राय ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रदान कीं। क्रीड़ा प्रभारी श्री शेर राम टम्टा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। स्वतंत्र पत्रकार श्री बिपिन चंद्र जोशी ने भी सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया।
नंदन सिंह अल्मिया
ने कहा कि कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों को खेल मैदान एवं खेल सुविधाओं के बारे में सूचित किया है लेकिन अब तक धरातल में सिर्फ ढाक के तीन पात वाली कहावत दिखती है। खिलाड़ी तो हैं लेकिन उनको उचित प्रशिक्षण और मैदान ही उपलब्ध नहीं है तो कैसे आगे पहुंचेंगे
IMG_2725
लंबी रेस के खिलाड़ी सुंदर कुमार स्थानीय मैराथन रेस में कई बार पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं। ग्वादलम मैराथन में 11 हजार का नकद पुरस्कार भी जीता, बागेश्वर मैराथन भी जीता लेकिन सुविधाओं के अभाव में वे क्या उम्मीद रखें । सुंदर ने चिन्ता जताई कि यदि सरकार युवाओं को खेलों से जोड़ने के प्रयास करे तो युवा नशे से दूर रहेगा। इसलिए युवा कहता है नशा नहीं खेल सुविधा दो।
कोमल आर्या ने 100 मीटर की रेस जीती सपना है भविष्य में और आगे भागने का लेकिन जमीनी हकीकत सपनों को धीमा जरूर करती है।

प्रिया बिष्ट, ,200 मीटर रेस की विजेता रही लेकिन सरकार को खेलो के प्रति जमीनी उदासीनता से निराश दिखाई दी। खेलों को बढ़ावा देने की मंचीय घोषणाओं से आगे बढ़कर जनप्रतिनिधियों को युवा खिलाड़ियों के लिए सार्थक प्रयास करने होंगे।

क्रीड़ा समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि श्री नंदन सिंह अल्मिया एवं प्राचार्य प्रोफेसर डी. एन. तिवारी ने की। 1500 मी. दौड़ में बालिका वर्ग में प्रिया प्रथम, मीनाक्षी द्वितीय, कविता बोरा तृतीय स्थान प्राप्त किया। 1500 मी. दौड़ में पुरुष वर्ग में सुन्दर प्रथम, मुकेश द्वितीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में डॉ. रेखा कुमारी, श्रीमती उर्वशी, डॉ. लता आर्या, डॉ. श्वेता, दीपा पंचपाल, डॉ. प्रियंका थे।

One Comment

  1. आज गरुड़ के पुरड़ा मिनी स्टेडियम में सुमित्रानंदन पंत राजकीय महाविद्यालय का वार्षिक क्रीड़ा समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि श्री नंदन सिंह अल्मिया और प्राचार्य प्रो. डी. एन. तिवारी ने खेल के महत्व पर प्रकाश डाला। देखिए 1500 मीटर दौड़ के विजेताओं और कार्यक्रम की पूरी रिपोर्ट।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *