Home » बड़ी खबर » देहरादून में कांग्रेस की ऐतिहासिक रैली

देहरादून में कांग्रेस की ऐतिहासिक रैली

16 फ़रवरी का दिन उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी के लिए खासा उत्साह का दिन था. राज्य भर से कांग्रेस कार्यकर्ता और आम जन राजभवन घेराव के लिए देहरादून पहुंचे. जन सैलाब का व्यवस्था परिवर्तन के लिए सड़कों पर उतरना परिवर्तन की आहट तो नहीं ? आज शोशल मीडिया में कांग्रेस नेताओं की पोस्ट वायरल हो रही हैं. मीडिया ने भी कांग्रेस की रैली को उचित स्थान दिया है तो वहीं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस रैली में उमड़े रैले को किराए की भीड़ कह कर पल्ला झाड़ लिया है .

क्या कहते हैं कांग्रेस नेता –
गरिमा मेहरा दसोई
सुबह-सुबह कांग्रेस के कार्यक्रम से पहले ही नगर निगम की गाड़ियां कांग्रेस के पोस्टर्स हटाती हुई दिखाई दे रही थी और भाजपा के पोस्टर्स को छुआ भी नहीं गया.भाजपा की संकीर्ण मानसिकता,पक्षपात पूर्ण रवैया और लोकतांत्रिक अधिकारों के दमन को उजागर करना भी बहुत जरूरी है।उत्तराखंड बीजेपी और उत्तराखंड सरकार से कहना चाहती हूं कि आपकी हैसियत सिर्फ इन बैनर पोस्टर को हटाने तक सीमित है.
जनता के सवाल जस के तस रहेंगे
कुर्सी खाली करो कि जनता आती है

ललित फर्सवान,पूर्व विधायक
कांग्रेस की यह ऐतिहासिक रैली 2027 में परिवर्तन का संकेत है. बीजेपी ने जिस प्रकार रैली से पहले कांग्रेस के होर्डिंग उतारे वह निंदनीय है. सत्ता पक्ष की बौखलाहट भी इस प्रकार की घटना से उजागर होती है . राज्य में कानून व्यवस्था, रोजगार संकट चरम पर है. महिलाओं की सुरक्षा पर भी सरकार खामोश है .

करन मेहरा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष
ये भीड़ नहीं, 2027 का चुनावी जनादेश है भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ।
आज उत्तराखंड से भाजपा सरकार के खिलाफ उठी जनआक्रोश की गूंज ने साफ कर दिया कि जनता भ्रष्ट और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ निर्णायक संघर्ष के लिए तैयार है।
कांग्रेस पार्टी द्वारा आहूत राजभवन घेराव में उमड़ा ऐतिहासिक जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश की जनता अब अन्याय, महंगाई, बेरोज़गारी और बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चुप बैठने वाली नहीं है। महिलाओं, युवाओं, किसानों, मजदूरों और हर वर्ग की भागीदारी ने इस राजभवन कुछ में अपनी भागीदारी निभाई है। जब-जब जनता के अधिकारों पर आघात होगा, कांग्रेस हर मोर्चे पर मजबूती से संघर्ष करेगी और जनता की आवाज़ बुलंद करती रहेगी।

अभिनव थापर कांग्रेस नेता
आज उत्तराखंड में भाजपा सरकार के खिलाफ उठी जनआक्रोश की गूंज ने स्पष्ट कर दिया कि जनता भ्रष्ट और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ निर्णायक संघर्ष के लिए तैयार है। उत्तराखंड कांग्रेस द्वारा आयोजित राजभवन घेराव में उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश की जनता अब महंगाई, बेरोज़गारी, अन्याय और बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चुप नहीं बैठेगी। कांग्रेस हर मोर्चे पर जनता की आवाज़ बुलंद करती रहेगी।
विपिन जोशी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *