विपिन जोशी,स्वर स्वतंत्र
मिशन मर्यादा के तहत 90 पर कार्रवाई
पिथौरागढ़। पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को 90 लोग यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए मिले। पुलिस ने संबंधितों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की है।
शांति व्यवस्था भंग करने पर पांच को पकड़ा
पिथौरागढ़। जनपद पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने पर पांच लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार झूलाघाट, जाजरदेवल और अस्कोट पुलिस को थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर झूलाघाट पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने पर पूरन राम, जाजरदेवल पुलिस ने रमेश राम व मनोज सिंह और अस्कोट पुलिस ने रजत लुंठी व अमित कुमार को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की है।
एसएसपी ने नैनीताल में पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित
नैनीताल : एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने शुक्रवार को पुलिस लाइन नैनीताल में परेड का आयोजन कर पुलिस जवानों की शारीरिक क्षमता, अनुशासन, ड्रिल, टर्नआउट व वैपन हैंडलिंग का निरीक्षण किया। परेड में थाना प्रभारियों, पुलिस लाइन, फायर सर्विस, सीपीयू, यातायात पुलिस, महिला पुलिस टोली, आर्म्ड पुलिस, नागरिक पुलिस, डॉग स्क्वायड एवं बम स्क्वायड ने प्रतिभाग किया।वैपन हैंडलिंग की प्रयोगशाला में उत्कृष्ट वैपन हैंडलिंग एवं बेहतर प्रदर्शन करने पर हेड कांस्टेबल परमजीत, कांस्टेबल धनी चन्द, कांस्टेबल अजय त्रिकोटी, कांस्टेबल अनीश राणा, कांस्टेबल विशन, कांस्टेबल टीपी मनोज पंत, कांस्टेबल जेडी सिंह, कांस्टेबल मोहम्मद सादिक, कांस्टेबल हिमांशु गुणवंत, कांस्टेबल हीरा राणा, कांस्टेबल पूनम राणा, कांस्टेबल अनुराधा रौकली को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल, सीओ नैनीताल अंजना, सीओ हल्द्वानी अमित कुमार, सीओ रामनगर सुमित पांडे, सीओ भवाली रविकांत सेमवाल, सीओ अंकित थपलियाल, विनय सिंह, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन हरकेश सिंह आदि भी मौजूद रहे।


















