Home » बड़ी खबर » चंपावत सामूहिक दुष्कर्म मामले में नया एंगल

चंपावत सामूहिक दुष्कर्म मामले में नया एंगल

चम्पावत सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस कार्यवाही पर उठे सवाल सोशल मीडिया में पीड़िता के भाई का पत्र हुआ वायरल ।
नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना पर तीन आरोपियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत – चम्पावत पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही
आज दिनांक 06.05.2026 को 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक नाबालिग बालिका जो कल दिनांक 05/05/2026 को अपनी सहेली की शादी में सम्मिलित होने ग्राम सल्ली गयी थी, और लौटकर घर नहीं आई है।
सूचना प्राप्त होते ही *चम्पावत पुलिस टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।* मौके पर पहुँचकर जानकारी जुटाते हुए पीड़िता की खोजबीन प्रारम्भ की गयी। इसी क्रम में एक डेयरी के पास से बालिका को बरामद किया गया।
*पीड़िता से पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि उसके साथ कुछ लोगों द्वारा दुष्कर्म किया गया है।* जिसके पश्चात तत्काल पीड़िता को जिला अस्पताल ले जाकर उपचार एवं मेडिकल परीक्षण कराया गया।

पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही
– घटनास्थल को तत्काल संरक्षित कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई।
– फील्ड यूनिट द्वारा वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित किये गये।
– घटना की गंभीरता को देखते हुए एसओजी एवं स्थानीय पुलिस को क्षेत्र में तैनात किया गया है। टीमों द्वारा तकनीकी एवं मैनुअल साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है।
*श्रीमती रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक चम्पावत* द्वारा स्वयं भी पीड़िता से बातचीत कर घटना की जानकारी ली गयी। पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर तीन व्यक्तियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।

वर्तमान में साक्ष्य संकलन की कार्यवाही प्रचलित है। संकलित साक्ष्यों के आधार पर शीघ्र वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
चम्पावत पुलिस महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों के प्रति संवेदनशील है। ऐसे मामलों में त्वरित एवं कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

उक्त मामले में नए मोड़ आ गया है पीड़िता के भाई ने चम्पावत पुलिस अधिक्षक को ज्ञापन दिया है । पीड़िता के भाई ने आरोप लगाया है कि उनके परिजनों पर बयान बदलने का दबाव बनाया जा रहा है 50 लाख का आफ़र मिल रहा है । शोशल मीडिया में पीड़िता के भाई का पत्र भी वायरल है ।
उक्त सामूहिक दुष्कर्म की खबर से चम्पावत सहित पूरा उत्तराखंड आक्रोशित है। सरकार पर महिला सुरक्षा को लेकर फिर से सवाल उठने शुरू हो गए हैं। चम्पावत , बागेश्वर, देहरादून में विपक्ष ने सरकार का पुतला दहन किया और मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की माँग की है ।

चम्पावत दुष्कर्म मामले में पीड़िता के भाई का पत्र
चम्पावत दुष्कर्म मामले में पीड़िता के भाई का पत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *