भेंटा गाँव का गौरव फ्लाइंग ऑफिसर बने गौरव लोहुमी क्षेत्र में खुशी की लहर
गरुड़। विकासखंड के भेंटा गाँव ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। विनोद लोहुमी के पुत्र गौरव लोहुमी ने भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से गाँव समेत पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। कत्यूर घाटी उच्च शिक्षा और उच्च पदों पर लगातार परचम फहरा रही है। इसी क्रम में गरूड़ भेटा निवासी गौरव लोहुमी बने फलाइंग ऑफिसर। जिला पंचायत सदस्य जनार्जन लोहनी ने कहा कि यह उनके गॉव और समूचे कत्यूर क्षेत्र के लिए गौरव और गर्व का पल है।
गौरव लोहुमी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बीएलएम एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूलए हल्द्वानी से प्राप्त की। वर्ष 2020 में उनका चयन एनडीए में हुआए जिसके बाद उन्होंने 2023 में एनडीएए पुणे से पास आउट किया। इसके उपरांत 2024 में एयर फोर्स एकेडमीए हैदराबाद से प्रशिक्षण प्राप्त कर फ्लाइंग ब्रांच में बतौर पायलट भारतीय वायुसेना में कमीशन हासिल किया।
एयरफोर्स में अधिकारी बनने के बाद जब गौरव पहली बार अपने घर पहुंचे तो क्षेत्रवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया। ग्रामीणों ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनकी उपलब्धि पर गर्व जताया।

इस अवसर पर गौरव लोहुमी ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि यदि लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत और लगन से पढ़ाई की जाए तो सफलता जरूर मिलती है। उन्होंने युवाओं से अनुशासन और निरंतर प्रयास को सफलता की कुंजी बताया।
गौरव के पिता विनोद लोहुमी आईटीबीपी से सेवानिवृत्त हैंए जबकि माता निर्मला लोहुमी गृहिणी हैं। उनके छोटे भाई वर्तमान में हल्द्वानी से बीसीए की पढ़ाई कर रहे हैं।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य जनार्दन लोहुमीए पूर्व प्रधान कृपाल लोहुमीए दिनेश चंद्र लोहुमीए अनिल लोहुमीए पीताम्बर लोहुमीए खजान लोहुमीए हर्षित लोहुमीए नीरजए वैभव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।


















