Home » ताजा खबरें ​ » गरुड़ में प्रशासन सख्त जब्त किए सिलेंडर

गरुड़ में प्रशासन सख्त जब्त किए सिलेंडर

नगर पंचायत गरुड़ में प्रशासन की कार्यवाही: सिंगल यूज प्लास्टिक और घरेलू सिलेंडर के दुरुपयोग पर कसा शिकंजा
गरुड़ (बागेश्वर): नगर पंचायत गरुड़ में स्वच्छता, सुरक्षा और मानकों के अनुपालन को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। आज, 21 अप्रैल 2026 को उप जिलाधिकारी वैभव कांडपाल के नेतृत्व में राजस्व, खाद्य पूर्ति और नगर पंचायत की संयुक्त टीम ने नगर क्षेत्र के अंतर्गत औचक निरीक्षण किया। इस कार्यवाही से नियम विरुद्ध कार्य करने वाले व्यापारियों और प्रतिष्ठान स्वामियों में हड़कंप मच गया।
प्रतिबंधित प्लास्टिक और गंदगी पर जुर्माना
स्वच्छ भारत अभियान और पर्यावरण संरक्षण के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर टीम ने तत्काल कार्यवाही की। निरीक्षण के दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने वाले 04 प्रतिष्ठानों को रंगे हाथों पकड़ा गया, जिनसे 700 रुपये का दंड वसूला गया।
गंदगी फैलाने पर कार्यवाही स्वच्छता मानकों की अनदेखी करने वाले 03 प्रतिष्ठानों का चालान कर 1,200 रुपये जुर्माना वसूला गया। कमर्शियल काम में घरेलू सिलेंडरों उपयोग।
निरीक्षण के दौरान खाद्य पूर्ति विभाग ने प्रतिष्ठानों में उपयोग किए जा रहे गैस सिलेंडरों की भी सघन जांच की। टीम को 05 प्रतिष्ठानों में बड़ा उल्लंघन देखने को मिला, जहाँ व्यावसायिक गतिविधियों के लिए सस्ते घरेलू सिलेंडरों का अवैध रूप से उपयोग किया जा रहा था। पूर्ति विभाग ने मौके पर ही सभी सिलेंडरों को जब्त कर लिया और उन्हें संबंधित गैस एजेंसी के सुपुर्द कर दिया गया है।
उप जिलाधिकारी ने पेट्रोल पंपों का भी रुख किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं व मानकों की जांच की। इस दौरान निम्नलिखित बिंदुओं का सत्यापन हुआ:
ईंधन (तेल) की शुद्धता और डिस्पेंसिंग मशीन की सटीकता।
प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUC) की वैधता।
अग्नि सुरक्षा उपकरणों की कार्यशीलता।
स्टॉक रजिस्टर और वितरण आंकड़ों का मिलान।
एसडीएम कांडपाल ने पंप संचालकों को कार्य व्यवस्था में सुधार लाने और सुरक्षा मानकों में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने के कड़े निर्देश दिए।
टीम में शामिल विभाग
इस व्यापक छापेमारी अभियान में राजस्व विभाग ,खाद्य पूर्ति विभाग गरुड़, नगर पंचायत गरुड़ के अधिकारी व कर्मचारी मुख्य रूप से शामिल रहे।

गरुड़ में प्रशासन की छापेमारी
प्रशासन सख्त

उप जिलाधिकारी वैभव कांडपाल ने स्पष्ट किया है कि नगर में अतिक्रमण, अवैध प्लास्टिक उपयोग और व्यावसायिक कार्यों में घरेलू गैस का इस्तेमाल कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी इस प्रकार के औचक निरीक्षण जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *