वार्षिकोत्सव/सांस्कृतिक समारोह
सुमित्रानंदन पंत राजकीय महाविद्यालय गरुड़ में वार्षिकोत्सव 2025-26 का भव्य आयोजन
गरुड़ (बागेश्वर): सुमित्रानंदन पंत राजकीय महाविद्यालय गरुड़ में वार्षिकोत्सव 2025-26 अत्यंत हर्षोल्लास और सांस्कृतिक धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। इस समारोह का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के भीतर रचनात्मकता, नवाचार और शोध की प्रवृत्ति को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा और चन्द्र शेखर पांडे , शोभन सिंह पिमोली, विपिन जोशी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। अतिथियों ने शिक्षा के साथ-साथ पाठ्येतर गतिविधियों के महत्व पर जोर देते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। मंच पर विविध कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई, जिनमें मुख्य आकर्षण रहे:
नृत्य एवं गायन: एकल व समूह नृत्य और गायन की मनमोहक प्रस्तुतियां।
अभिनय: एकल अभिनय और सामाजिक जागरूकता पर आधारित नाटक व एकांकी ने दर्शकों को सोचने पर मजबूर किया।
बौद्धिक प्रतियोगिताएं: आशु भाषण के माध्यम से छात्रों ने अपनी वाकपटुता का परिचय दिया।

परिधान प्रतियोगिता: पारंपरिक और आधुनिक वेशभूषा के संगम ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए।
आयोजन समिति का नेतृत्व
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डी.एन. तिवारी ने सभी नवागंतुक अतिथियों का स्वागत किया और महाविद्यालय की वार्षिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का सफल संचालन और संयोजन किया डॉ. अवधेश तिवारी, डॉ. रेखा कुमारी, दीपा पंचपाल ने किया ।
इस तरह के आयोजनों से न केवल विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है, बल्कि उनमें सामाजिक चेतना और शोध के प्रति रुचि भी जागृत होती है।” — प्रो. डी.एन. तिवारी (प्राचार्य)
महाविद्यालय में विज्ञान और वाणिज्य संकाय शुरू किया जाएगा । छात्र संघ को सिर्फ चुनाव में एक्टिव नहीं रहना है । महाविद्यालय के उद्धार के लिए भी प्रयासरत रहना होगा । (दर्जा राज्य मंत्री, शिव सिंह बिष्ट )
कत्यूर घाटी का विकास उच्च शिक्षा से भी जुड़ा है। महाविद्यालय की छात्राओं ने बहुत सुंदर कार्यक्रम प्रस्तुत किए सबको बधाई । वार्षिकोत्सव की तैयारी में लगे सभी शिक्षक भी बधाई के पात्र हैं । रचना,संघर्ष और एकजुटता के संदेश इस प्रकार के कार्यक्रमों से व्यापक होते हैं ।
(नगर पंचायत अध्यक्षा भावना वर्मा )
युवाओं को अपनी दिशा स्वम् तय करनी होगी । डिग्रियां तो प्राप्त की जा सकती हैं लेकिन अनुभव तो फील्ड वर्क के बाद आयेगा । खेती किसानी के कार्य में बहुत संभावना है इसलिए महाविद्यालय के विद्यार्थी उनके केंद्र में जड़ी बूटी और बागवानी का प्रशिक्षण ले सकते हैं
(चन्द्र शेखर पांडे,कृषक)
आप सभी का सौभाग्य है कि इतने अनुभवी विद्वान प्राचार्य और शिक्षकों के साथ आपको सीखने के अवसर मिल रहे हैं। आपके माता पिता ने जो सपने देखे हैं उनको पूरा करना है । शिक्षा हो मनुष्य को विचारवान बनाती है ।
(नरेंद्र बिष्ट,ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी गरुड़)
510 छात्र संख्या 9 विषय प्रोफेसर तथा आर्ट के 9 विषय हैं। प्राचार्य ने विज्ञान विषय की माँग करते हुए कहा कि 2006 में महाविद्यालय की शुरुआत हुई अगले पाँच साल में गरुड़ महाविद्यालय को बेहतरीन कैंपस बनाया जाएगा ।
कॉलेज में एससी कम्युनिटी की तीस बालिकाओं के लिए मुफ्त कम्प्यूटर प्रशिक्षण दिया जा रहा है ।

समारोह में उपस्थित रहे
दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट,नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा, नरेंद्र बिष्ट ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस गरुड़, डी के जोशी, शोभन सिंह पिमोली,ग्राम प्रधान कैलाश पवार, ममता गोस्वामी सचिव, एस पी सिंह, महेंद्र रावत, ग्राम प्रधान राजेंद्र नेगी, चंद्र शेखर पांडे, दर्शन फरसवान, छात्र संघ अध्यक्ष बागेश्वर समस्त छात्र संघ पदाधिकारी एवं महाविद्यालय परिवार।
विपिन जोशी


















