Home » बड़ी खबर » जनपद बागेश्वर में घरेलू एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता

जनपद बागेश्वर में घरेलू एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता

बागेश्वर, 29 मार्च 2026 (सूचना विभाग):

*जनपद बागेश्वर में घरेलू एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता, कहीं भी कमी नहीं*

जनपद बागेश्वर में प्रशासन ने घरेलू गैस सिलेंडर की पर्याप्त आपूर्ति का दावा किया और जनता से पैनिक नहीं करने की अपील कि है । जनपद बागेश्वर में घरेलू एलपीजी (रसोई गैस) की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है तथा किसी भी क्षेत्र में गैस की कमी नहीं है। सरकार द्वारा उपभोक्ताओं को समयबद्ध एवं नियमित गैस आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

जिला पूर्ति अधिकारी, बागेश्वर से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 29 मार्च 2026 को जनपद के विभिन्न गैस एजेंसियों के माध्यम से कुल 1322 घरेलू गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया। वितरण का विवरण इस प्रकार है—

सबको मिलेगी राहत

????बागेश्वर इंडेन गैस सर्विस, बागेश्वर द्वारा आरे, बाईपास पुल, जोशीगांव, बानरी, 234 सिलेंडर वितरित किए गए। और मालरोड पैट्रोल पम्प ठाकुरद्वारा 234 सिलेंडर वितरित किए गए।

????गरुड़ इंडेन गैस सर्विस, गरुड़ द्वारा छटिया, गागरीगोल, भौरा, पुरडा, 234 सिलेंडर वितरित किए गए। साथ ही उणखुली, गढ़खेत में 60 सिलेंडर वितरित किए गए।

????कपकोट इंडेन गैस सर्विस, कपकोट द्वारा तोली, बघर, में 140 सिलेंडर वितरित किए गए। सुपी क्षेत्रों में 100 सिलेंडर वितरित किए गए।

????काण्डा इंडेन गैस सर्विस, काण्डा द्वारा कमेड़ीदेवी एवं धरमघर क्षेत्रों में 100, सिलेंडर वितरित किए गए।
साथ ही कमेड़ीदेवी में 50 सिलेंडर वितरित किए गए।

????शिखर भारत गैस सर्विस, शामा द्वारा भराड़ी, फरसाली, शामा क्षेत्रों में 90 सिलेंडर वितरित किए गए।

????शुभम गैस एजेंसी, गरुड़ (कोसानी क्षेत्र) द्वारा 80 सिलेंडर वितरित किए गए।

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जनपद में गैस आपूर्ति की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है तथा उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि गैस की पर्याप्त उपलब्धता को देखते हुए अनावश्यक भंडारण न करें तथा किसी भी समस्या की सूचना संबंधित गैस एजेंसी या विभाग को दें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *