Home » बड़ी खबर » निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे आए पत्रकार

निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे आए पत्रकार

गरुड़ में संपन्न हुआ पत्रकारों का सम्मेलन, नई कार्यकारिणी का किया गठन.
गरुड़। तहसील पत्रकार संगठन गरुड़ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस मौके पर पत्रकारों ने जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और एकजुटता का संदेश दिया। वरिष्ठ पत्रकार रमेश चंद्र पांडे ने बैठक का संचालन करते हुए कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के युग में हर व्यक्ति पत्रकार है, सूचना का विस्फोट है और सूचनाएं सबकी जेब में हैं। लेकिन पत्रकारों की जिम्मेदारी बनती है कि वे तथ्य परक और निष्पक्ष खबरें जनता को परोसे।
तहसील पत्रकार संगठन की नई कार्यकारिणी के लिए सर्वसम्मति से चंद्रशेखर बड़सीला अध्यक्ष, दिनेश नेगी उपाध्यक्ष, कृष्णा गढ़िया महासचिव, विपिन जोशी उप सचिव, भगवत नेगी कोषाध्यक्ष, अनिल पांडे सम्प्रेक्षक चुने गए। वरिष्ठ पत्रकार रमेश चंद्र पांडेय बृजवासी, अर्जुन राणा को संरक्षक तथा अखिल जोशी, जगदीश पांडे को सदस्य नामित किया गया। इस मौके पर पत्रकारों ने कहा कि वे जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे तथा एकजुट होकर शासन-प्रशासन से उनका समाधान कराएंगे। सदस्यों ने कहा कि अगले माह कार्यकारिणी की बैठक आयोजित कर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत समारोह किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *