गरुड़ के सुनील दूबे बने सेना में लेफ्टिनेंट

विपिन जोशी.

सरस्वती शिशु मंदिर गरुड़ के पूर्व छात्र सुनील दुबे सेना में बने लेफ्टिनेंट, गरुड़ में खुशी की लहर।

यदि मन में कुछ बड़ा करने का जज्बा हो,नीयत साफ,इरादे बुलंद हो तो हर राह आसान बन जाती है। इस बात को सच साबित किया है गरुड़ सिल्ली गाँव के निवासी गोकुलानंद दुबे के सुपुत्र सुनील दुबे ने। सरस्वती शिशु मंदिर गरुड़ के पूर्व छात्र सुनील दुबे सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। सुनील की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है। सुनील के पिता गोकुलानंद दुबे आसाम राइफल्स से रिटायर्ड हैं, माता भगवती दुबे गृहणी है। सुनील की प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर गरुड़ से हुई। कक्षा 6 से 12 तक की पढ़ाई राजकीय इंटर कॉलेज गरुड़ से हासिल की। सुनील का वर्ष 2012 में भारतीय सेना के आर्मी मेडिकल कोर में बतौर नर्सिंग असिस्टेंट चयन हुआ था। उन्होंने 3 बार सेना में अधिकारी बनने के लिए परीक्षा दी चौथे प्रयास में उनका चयन हुआ। सुनील ने कहा कि निरंतर प्रयास करने से सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता -पिता, पत्नी, गुरुजनों व दोस्तो को दिया है। उनकी उपलब्धि पर राजकीय इंटर कॉलेज गरुड़ के पूर्व प्रधानाचार्य तथा सूरज पंत, पूर्व विधायक कपकोट ललित फर्स्वाण, दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट, सेवानिवृत्त खण्ड शिक्षा अधिकारी जीवन चंद्र दुबे, डॉ हेम चंद्र दुबे, मेजर चंद्रशेखर जोशी, कै. गिरीश चन्द्र जोशी, कै. सुरेश चंद्र खोलिया, चंदन बोरा जायका, बसंत नेगी, अशोक जोशी, रघुवीर नेगी, डीएस नेगी, वरिष्ठ पत्रकार हरीश जोशी, आनन्द दुबे,गणेश पांडे, मधुसूदन जोशी, डीके नेगी, मनोज कृष्ण पांडे,कैलाश चंद्र खोलिया,पूर्व प्रधान राजेंद्र खोलिया, प्रकाश दुबे, रमेश चंद्र खोलिया, दयाल दुबे, गोकुलानंद खोलिया,गिरीश दुबे,रमेश दुबे, नेहा दुबे, हिमांशु दुबे,दैविक दुबे,अनामिका जोशी, रुद्रप्रताप जोशी, गुड्डू जोशी,हिमानी जोशी, मुकुल दुबे, जगदीश दुबे,गौरव खोलिया, मुकेश नेगी, शंकर दत्त जोशी, सभासद अंकित जोशी, रोहित नेगी,महेश पांडेय,किशोर पांडे, महेश नेगी, शेखर जोशी, प्रकाश खोलिया,मनोज पांडे, किशोर खोलिया, लक्की पांडे आदि ने खुशी व्यक्त की है।