विपिन जोशी.
लखनऊ में होगी स्काउट गाइड की 19 वीं नेशनल जंबूरी
भारत स्काउट एंड गाइड की 19 वीं नेशनल जंबूरी 23 नवम्बर से 29 नवम्बर तक आयोजित होनी है। जंबूरी में पूरे देश के स्काउट गाइड भाग लेंगे साथ ही एशिया के विभिन्न देशों के स्काउट गाइड भी भागीदारी करेंगे।
बागेश्वर के 32 स्काउट गाइड और 04 शिक्षकों को गरुड़ के ब्लॉक प्रमुख किशन बोरा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जंबूरी में बागेश्वर के बच्चे प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन करें। इस अवसर पर स्काउट के ब्लॉक सचिव नीरज पंत, उपाध्यक्ष नन्दन अल्मियां, जिला आयुक्त प्रेमा भट्ट, डीटीसी भुवन डसीला, डीओसी राजेंद्र पूना , गीता, उपेंद्र कनवाल,श्यामाचरण पाटनी और विमल राणा आदि उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि नेशनल जंबूरी का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया जाएगा और समापन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी।





