आठ लाख की चरस बरामद

विपिन जोशी, संपादक स्वर स्वतंत्र

बागेश्वर पुलिस से २ किलो चरस के साथ बदियाकोट निवासी प्रदीप कुमार पुत्र स्व स्वर्गीय दुर्गाराम को पंद्रहपाली में गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियान का नेतृत्व एसओजी के प्रभारी निरीक्षक सलाउद्दीन ने किया। विशेष चैंकिंग अभियान के दौरान बागेश्वर पुलिस को मिली बड़ी सफलता। एस पी बागेश्वर ने पुलिस टीम को दो हजार की नकद राशि प्रदान की। नशे के बढ़ते कारोबार को रोकने के लिए बागेश्वर पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में २३ वर्षीय प्रदीप कुमार को दो किलो अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।

एस पी बागेश्वर चंद्र शेखर घोड़के ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि दो किलो चरस की मार्केट में कीमत आठ लाख रुपए से अधिक है। प्रदीप कुमार कपकोट बदियाकोट से चरस बेचने हल्द्वानी को निकला था। 27 अक्टूबर को विशेष चैंकिंग अभियान के दौरान कपकोट, बागेश्वर मार्ग में पंद्रहपाली तिराहे के पास पुलिस ने प्रदीप को अपाचे बाइक संख्या Uk08R7019 में दो किलो चरस के साथ बरामदगी के आधार पर थाना बागेश्वर में एफ आई आर नंबर 69/25 धारा 8/20/60 एन डी पी एस एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया। मामले की विवेचना एसआई मनोहर चंद के सुपुर्द कर दी है । आवश्यक कार्यवाही के बाद अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा