Home » Uncategorized » बागेश्वर को मिली आपदा में राहत

बागेश्वर को मिली आपदा में राहत

विपिन जोशी

प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे उत्तराखंड के बागेश्वर जिले को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहत का मरहम लगाया.

प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे उत्तराखंड के बागेश्वर जिले को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहत का मरहम लगाया है. योगी के नेतृत्व वाली यूपी सरकार ने बागेश्वर जिले के आपदाग्रस्त इलाकों के लोगों के लिए 6 ट्रक भरकर खाद्यान्न, राशन किट, तिरपाल और बाल्टी समेत अनेक आवश्यक सामग्री भिजवाई हैं. बागेश्वर जिला प्रशासन सहित जनप्रतिनिधियों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का इस राहत सामग्री के लिए आभार जताया है.

जनपद बागेश्वर में हुई अतिवृष्टि के कारण तहसील कपकोट के हड़बाढ़ क्षेत्र, दानपुर क्षेत्र, कनलगड़ घाटी में आपदा आयी हैं.साथही जनपद के अन्य हिस्सों में भी कई जगहों में भारी बारिश से नुक्सान हुआ. इस विकट परिस्थिति में जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न माध्यमों से प्रभावित गांवों तक आवश्यक राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है.

इधर दुदिला क्षेत्र के जिलापंचायत सदस्य व राजस्व पुनिरीक्षक अजय शाह द्वारा दर्शानी पटवारी क्षेत्र में आपदा राहत कीट बीतरित किये, जिलापंचायत सदस्य जनार्दन लोहुमी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का इस राहत सामग्री के लिए आभार जताया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *