Home » Uncategorized » आपदा में सब साथ हैं

आपदा में सब साथ हैं

गरुड़

जिला पंचायत अध्यक्ष ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।

विगत दिनों आफ़त बनी बारिश ने ग्राम पंचायत नरगवाड़ी तोक घजिरकोट में महेश सिंह का मकान क्षतिग्रस्त हो गया था . मकान का आँगन और सीसी मार्ग आपदा में क्षतिग्रस्त हो गया। जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या ने आपदाग्रस्त क्षेत्र का भ्रमण कर प्रभावितों का हाल जाना.

जिला पंचायत अध्यक्ष ने हड़बाढ, ऐचण का दौरा भी किया। प्रभावित लोगों से मुलाकात के बाद हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

शोभा आर्या ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं का सामना मिलकर करना होगा . साथ मिलकर ही हम इस विपदा से बाहर निकल सकते हैं। भ्रमण में मंगल राणा , डी के जोशी जी , चन्दन सिंह बोरा , भुवन आर्या शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *