भूस्खलन से स्टोन क्रेशर को नुकसा
– निर्माण सामग्री मलबे में दबी
गरुड़। भूस्खलन से स्टोन क्रेशर को काफी नुकसान हो गया है। निर्माण सामग्री मलबे में दब गई है। मशीनें भी वर्षा में जंग खा रही हैं। जिससे क्रेशर मालिक को लाखों का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
सेणु-लतोलिया मोटरमार्ग पर स्थित स्टोन क्रेशर भूस्खलन की चपेट में आ गया है। जिससे क्रेशर में रखी निर्माण सामग्री मलबे में दब गई है। इससे क्रेशर मालिक को काफी नुकसान हो गया है। एक साल से खनन पर रोक के चलते क्रेशर भी बंद पड़ा है। जिससे वर्षा में मशीनें भी जंग खा रही हैं। क्रेशर मालिक जनार्दन लोहुमी ने बताया कि भूस्खलन होने व मशीनों के जंग खाने से उन्हें लाखों का नुकसान हो गया है।
Recent Posts

गरुड़ गंगा पार्किंग स्टे बरकरार
मार्च 21, 2026
कोई टिप्पणी नहीं

भीगती ममता, सूखती संवेदनाएं
मार्च 20, 2026
कोई टिप्पणी नहीं

विरासत और विश्वास : नवरात्र
मार्च 19, 2026
कोई टिप्पणी नहीं

60 वर्ष बाद लौटा है रौद्र संवत्सर
मार्च 19, 2026
कोई टिप्पणी नहीं

लैब टेक्नीशियनो का उत्पीड़न : सूरते हाल
मार्च 18, 2026
कोई टिप्पणी नहीं