पहली बैठक में संपत्ति टैक्स का विरोध

विपिन जोशी

जिला पंचायत बागेश्वर की पहली बैठक सात सदस्यों के शपथ ग्रहण के बाद शुरू हुई। बैठक में शोभा आर्या जिला पंचायत अध्यक्ष, विशाखा खेतवाल उपाध्यक्ष, अनिल जोशी, अभियंता सहित सभी चयनित जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे।

आज पद और गोपनीयता की शपथ लेने वालों में शामिल रहे बलवंत नेगी जिला पंचायत सदस्य कौसानी, गोपा धपोला, जिला पंचायत सदस्य जेठाई, बलवंत राम,जिला पंचायत सदस्य नानकन्यालीकोट, राजेंद्र नेगी, जिला पंचायत सदस्य करासीबूंगा, सुंदर सिंह गढ़िया, जिला पंचायत सदस्य बड़ेत, विद्या कोरंगा, जिला पंचायत सदस्य शामा, सरोज आर्या, जिला पंचायत सदस्य सिमकोना।

कुछ सदस्यों का दो जगह नाम होने पर कोर्ट में मामला विचाराधीन होने से शपथ ग्रहण समारोह में कुछ विलंब हुआ। जिला पंचायत के अभियंता ने सभी का परिचय दिया और निर्वाचित सदस्यों को जिला पंचायत संबंधी जानकारियां दी। शपथ के साथ सदस्यों ने हिमालय बचाओ अभियान की शपथ ली।

सदस्य जनार्दन लोहनी, बलवंत नेगी, नवीन परिहार ने संपत्ति टैक्स पर सवाल उठाए। संपत्ति टैक्स का अन्य सदस्यों ने विरोध किया। सदस्यों ने कहा कि संपत्ति टैक्स का उनको क्या लाभ है ? अभियंता अनिल जोशी ने कहा कि सभी सदस्यों को जिला पंचायत संबंधी सभी बायलॉज प्रिंट कर दिए जाएंगे। सदस्यों ने टेंडर प्रलाणी का भी विरोध किया। गांव क्षेत्र में स्थानीय ग्रामीण ही कार्य करेंगे। अभियंता ने जानकारी दी कि राज्य सरकार के मद का बजट उन्हीं के अनुसार खर्च होगा। इसके साथ कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई । जिला पंचायत का भवन निर्माण, पुराने भुगतान, टैक्स, एक कॉमन सभागार, सभी सदस्यों एक लैपटॉप भी दिया जाए, इस पर अभियंता ने कहा कि शासन पूछेगा कितने सदस्यों को लैपटॉप  चलाना आता है, इस पर सदस्यों ने प्रशिक्षण दिए जाने का प्रस्ताव रखा। लैपटॉप संचालन वाली बात पर गोपा धपोला ने भरे सदन में अभियंता से माफी मांगने को कहा। अभियंता ने सदन से माफी भी मांगी।

मौजूद जिला पंचायत सदस्य नवीन परिहार, जनार्दन लोहनी, दीपक ख़ुल्वे, भास्कर बोरा, बसंती देव, हेमलता, कुंदन राम, ज्योति राठौर, शारदा देवी, नीमा देवी, विजया कोरंगा।

Recent Posts