शपथ समारोह में तल्खी

 

*देवेंद्र परिहार क्षेत्र पंचायत सदस्य ने नहीं ली शपथ* *अवस्थाओं के चलते किया बहिष्कार*
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का शपथ ग्रहण समारोह इस वर्ष विकासखंड सभागार में किया जा रहा है। आज 39 क्षेत्र पंचायत सदस्यों सहित ब्लॉक प्रमुख गरुड़ को संवैधानिक मूल्यों के आधार पर एसडीएम गरुड़ प्रियंका रानी ने शपथ दिलाई।
दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सक्रीय होने की नसीहत दी कहा कि विकास के लिए एक जुट होने की आवश्यकता है। दर्जा मंत्री मंच से उठे और क्षेत्र पंचायत सदस्य लच्छू पहाड़ी को उनकी शीट पर जाकर माल्यार्पण किया। ब्लॉक प्रमुख किशन बोरा ने कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विकास की राह पर चलना होगा।
शपथ ग्रहण समारोह से पहले बैठक व्यवस्था समुचित नहीं होने का आरोप लगाते हुए देवेंद्र परिहार सदस्य क्षेत्र पंचायत सिरकोट ने शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार किया और वे सदन से बाहर निकल गए। उक्त स्थिति कुछ समय के लिए अव्यवस्थित हुई , बीडीओ गरुड़ से देवेंद्र परिहार ने समुचित बैठक व्यवस्था नहीं होने का आरोप भी लगाया।देवेंद्र परिहार ने कहा कि विकासखंड स्तर पर किसी प्रकार की असमानता स्वीकार्य नहीं होगी।
इस प्रकरण पर बीडीओ गरुड़ बी बी जोशी ने कहा कि अत्यधिक भीड़ होने से शुरू में बैठक व्यवस्था कुछ देर के लिए गड़बड़ाई लेकिन तुरंत ही व्यवस्था ठीक की गई। 39 सदस्यों से शपथ ली देवेंद्र परिहार शपथ नहीं ले पाए। उनसे बात की जा रही है।
विपिन जोशी, गरुड़