विपिन जोशी…
कौसानी जिला पंचायत क्षेत्र नाकूरि सोली,दुमलोट, बद्रीनाथ, मोलीधार, का मार्ग एक महीने से क्षतिग्रस्त है. यह मार्ग ज़िलापंचायत के अंतर्गत है. स्कूल,गांव, पर्यटन केंद्र को जोड़ता है . उक्त मार्ग का जीर्णोद्धार जनवरी में हुआ था. लाखों का टेंडर पड़ा. लेकिन रास्ते की स्थति खराब होते चली गई.
नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य बलवंत नेगी ने बताया कि कई बार जिला पंचायत बागेश्वर को अवगत कराया गया लेकिन अब तक समस्या को संज्ञान में नहीं लिया गया . संबंधित ठेकेदारों और जिला पंचायत की मिलीभगत से उक्त मार्ग की स्थिति दयनीय है सीमेंट बह चुका है सिर्फ कंकड़ शेष रह गए हैं. ग्रामीणों को . जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि स्कूली बच्चों को उक्त मार्ग में आवागमन में खासा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. प्रशासन सम्बंधित अधिकारियों और ठेकेदारों तथा जेई की जांच करे , ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करें अन्यथा क्षेत्र में आंदोलन किया जाएगा. जिलाधिकारी महोदय से अपील करते हुए कहा कि एक टीम गठित कर उक्त सड़क की जांच कराई जाए।





