विपिन जोशी..
एनडीआरएफ ने तैलीहाट में एक दिवसीय प्रशिक्षण में सिखाए विभिन्न प्रकार की आपदाओं से निपटने के तरीके।
मंगलवार को ग्राम सभा- तैलीहाट गरुड़ में सुदेश कुमार दराल, (सेनानी) 15 वीं वाहिनी एनडीआरएफ के निर्देशानुसार इंस्पेक्टर आनंद सिंह दिगारी एवं उनकी रेस्क्यू टीम द्वारा कम्यूनिटी अवेयरनेस प्रोग्राम (CAP) के तहत विभिन्न आपदाओं से निपटने के लिए दिया एक दिवसीय प्रशिक्षण। जिसमें ग्राम सभा- तैलीहाट की ग्राम प्रधान पुजा मेहरा, सदस्य क्षेत्र पंचायत दयाल सिंह काला और उपस्थित ग्राम ग्रामीणों को निम्न विषयों पर जानकारी दी गई –
ओवरव्यू ऑफ एनडीआरएफ, रोल & रिस्पांसिबिलिटी ऑफ एनडीआरएफ, हार्ट अटैक आने पर उपाय (CPR), गला चौक (FBAO) होने पर उपाय, ब्लीडिंग कंट्रोल, इमरजेंसी/नॉन इमरजेंसी मूव, इंप्रोवाइज तरीके से स्ट्रैचर तैयार करना ,फायर एमरजेंसी, बाढ़, भूकंप के दौरान क्या करें और क्या ना करें, इंप्रोवाइज फ्लोटिंग डिवाइस तथा जहरीले सांप के काटने पर की जाने वाली कार्रवाई के बारे में जानकारी और प्रदर्शन किया गया। जिसमें सभी ग्राम वासियो द्वारा बढ़-चढ़कर भाग लिया गया और भविष्य में आने वाली किसी भी प्रकार की इमरजेंसी से निपटने के लिए सीखने का प्रयास किया।
शिविर के समापन पर पूजा मेहरा (ग्राम प्रधान) एवं सदस्य क्षेत्र पंचायत दयाल सिंह काला ने टीम एनडीआरएफ के द्वारा बताई गई सभी प्रकार की तकनीकी जानकारियों को भविष्य में आने वाली इमरजेंसी के दौरान इस्तेमाल करने का आश्वासन दिया और एनडीआरएफ के कार्यो की तारीफ करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया गया।





