कोट भ्रामरी मेला एक सांस्कृतिक विरासत

विपिन जोशी…

तहसील गरुड़ में नंदा देवी कोट भ्रामरी मेले की तैयारियों पर सर्वदलीय बैठक आयोजित हुई बैठक में मेले से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया.

बैठक की अगुवाई कर रहे दर्जा मंत्री ने विभिन्न विभागों को मुस्तेदी से समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए . कुछ मुख्य समस्याओं पर चर्चा की गई .

मंदिर और मेला परिसर के रास्ते, बिजली, स्वागत , सफ़ाई, यातायात व्यवस्था , सुरक्षा क़ानून व्यवस्था, अस्थाई टॉयलेट्स की व्यवस्था नगर पंचायत करेगी . शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस गश्त को और तेज करना होगा . सी सी टीवी कैमरे डंगोली मार्केट, मेला परिसर, सांस्कृतिक मंच तक लगे , पेयजल व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन के लिए पार्किंग व्यवस्था को ठीक किया जाएगा. पुलिस 112 वैन की गश्त बढ़ाई जाएगी. अराजक तत्वों से निपटने के लिए बैजनाथ तिराहे से गरुड़ मार्केट तक पुलिस लगाई जाएगी. थाना अध्यक्ष प्रताप नगरकोटी ने कहा कि फिलहाल पंचायत चुनाव के चलते नैनीताल में पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है .

मेला कमेटी के सदस्यों ने कहा कि मेला स्थल के पास लोक कलाकारों के लिए उचित व्यवस्था नहीं होने से अराजकता ज़्यादा होती है उस स्थान पर पुलिस व्यवस्था महिला कर्मियों की व्यवस्था हो .

सदन में एक महत्वपूर्ण मुद्दा उठा गरुड़ से कौशानी तक बाज़ार क्षेत्र में ख़तरा बने पेड़ों का छटान भी ज़रूरी है बरसात में हादसा होने की संभावना बनी रहती है .

दर्जा मंत्री ने शराब और मेले के अराजक कनेक्शन पर रोक लगाने की बात कहीं , 30 और 31 अगस्त को बीयर बार शराब की दुकानें बंद रखी जाये. मेले के दौरान शराब के ख़िलाफ़ अभियान तेज किया जाएगा . होटलों में छापे डाले जाएँगे ताकि शराब पी कर कोई अराजकता न हो. 

कुछ जरूरी मुद्दे जिन पर चर्चा की गई .

बाहर से आए व्यापारियों का वेरीफ़ेशन हो उसके बाद व्यापारी दुकान लगाए. पुलिस वेरिफिकेशन के बाद ही दुकाने आवंटित की जाए.

स्कूली बच्चों के कार्यक्रम के दौरान बच्चों के ख़ान पान व सुरक्षा का ध्यान रखा जाए.

विभिन्न विभागों के स्टाल भी लगाए जाएँगे . स्टाल को और बेहतर किए जाने की ज़रूरत है .

जिला पंचायत से लगी सोलर लाइटों को ठीक किया जाए.

बैठक में मौजूद सदस्य.

दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख किशन बोरा, जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, एडीएम एन एस नपचियाल , मुख्य विकास अधिकारी बागेश्वर , एसडीएम गरुड़, तहसीलदार गरुड़, खंड शिक्षा अधिकारी गरुड़, अधिशासी अभियंता जल निगम, रेंजर पुरड़ा, जिला पंचायत सदस्य जनार्दन लोहनी, भास्कर बोरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य बलवंत भंडारी, दयाल सिंह तथा प्रकाश कोहली, चंदन सिंह जायका, राजेंद्र नेगी, डीके जोशी, घनश्याम जोशी, मंगल राणा, त्रिलोक बुटोला, जगदीश तिवारी ,देवेंद्र बिष्ट, आदि