विपिन जोशी…
देवनाई में आठों का आग़ाज़ धूम धाम से किया गया .
देवनाई, भगरतोला, कोलतुलारी ग्राम सभा का संयुक्त आयोजन दस साल बाद हुआ है . भगरतोला निवासी गोपाल दत्त कांडपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि दस साल बाद पुनः क्षेत्र में आठों का आयोजन किया गया है. प्रकृति और खेती किसानी में समृद्धि के लिए आठों का महत्व है .
ब्लॉक प्रमुख किशन बोरा ने महत्व पूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र की समृद्धि के लिए और सुख शांति के लिए आठों का विशेष महत्व है.
मंगल राणा ने बताया कि मैठान जोशी मठ से मैठानी लॉगिन ने देवनाई में भगवती की स्थापना किया . तब से बोरा लोग आठों पर्व की अगुवाई करते आ रहे है.
दर्जा प्राप्त मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने समस्त क्षेत्र वासियों से आठों में जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि सभी क्षेत्र वासी दस दिनों तक चलने वाले आठों महोत्सव में आमंत्रित है . भगवती मैया को समर्पित आठों पर्व का समापन 27 अगस्त को महा भंडारे के साथ किया जाएगा .
आठों पर्व में मौजूद रहे
दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख किशन सिंह बोरा, मंगल राणा, गोपाल कांडपाल, सुनील दोसाद, ख़स्ती देवी, कमला देवी, अम्बुली देवी, प्रेमा देवी, हेमा देवी, चंपा देवी,
ज़िलापंचायत सदस्य भास्कर बोरा, किशन राणा, घनश्याम जोशी, सुंदर बरोलिया, केदार सिंह बोरा, मंगल सिंह बोरा देवी डांगर, किशन्नांद मैथानी देवी डांगर.





