नामांकन प्रक्रिया संपन्न : ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत

विपिन जोशी….

जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख, ज्येष्ठ प्रमुख, कनिष्क प्रमुख हेतु आज सम्पन्न हुई नामांकन प्रक्रिया।

जनपद बागेश्वर में जिला पंचायत अध्यक्ष पद हेतु भाजपा समर्थित प्रत्याशी शोभा आर्या, तथा उपाध्यक्ष पद हेतु विशाखा खेतवाल ने नामांकन किया तो कांग्रेस से अध्यक्ष हेतु सरोज आर्या, उपाध्यक्ष हेतु नवीन परिहार ने नामांकन किया।

दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि बागेश्वर में पूर्ण बहुमत से जिला पंचायत सदन में अध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीतेगी। भाजपा सरकार के विकास कार्यों को जिला पंचायत के माध्यम से भी जनता जनार्दन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

कांग्रेस की ओर से नामांकन प्रक्रिया में पूर्व विधायक कपकोट ललित फर्सवान , जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भगत डसीला शामिल रहे।

बागेश्वर गरुड़ और कपकोट ब्लॉक प्रमुख, ज्येष्ठ प्रमुख और कनिष्ठ प्रमुख उम्मीदवार

विकासखंड बागेश्वर से

ब्लॉक प्रमुख-उमा देवी व दीपा देवी (02)

ज्येष्ठ प्रमुख-दीपा, मनीष व हरीश चंद्र (03)

कनिष्ठ प्रमुख-दीपा देवी व हरीश चंद्र (02)

जिला पंचायत बागेश्वर से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष उम्मीदवार

भाजपा से शोभा आर्य, कांग्रेस से सरोज अध्यक्ष

वहीं उपाध्यक्ष हेतु विशाखा खेतवाल व नवीन परिहार में होगा मुकाबला

विकासखंड गरुड़ से

ब्लॉक प्रमुख-देवेंद्र परिहार व किशन सिंह बोरा(02)

ज्येष्ठ प्रमुख-नंदन थापा व भगवान सिंह (02)

कनिष्ठ प्रमुख-भगवती व ज्योति आर्या(02)

विकासखंड कपकोट से

ब्लॉक प्रमुख- भावना व वंदना (02)

ज्येष्ठ प्रमुख-कुंजर सिंह, निर्मला व पूजा देवी (03)

कनिष्ठ प्रमुख- अनिता देवी, विक्रम सिंह खाती व सरोजनी देवी (03)

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत भौंर्याल, .राज्य मंत्री भूपेश उपाध्याय, विधायक बागेश्वर पार्वती दास ,जिलाध्यक्ष प्रभा गड़िया ,नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल , आदि मौजूद रहे।