Home » Uncategorized » बीजेपी समर्थित प्रमुख किशन सिंह बोरा

बीजेपी समर्थित प्रमुख किशन सिंह बोरा

विपिन जोशी….

गरुड़ ब्लॉक प्रमुख के लिए बीजेपी ने कल शाम घोषित किया किशन सिंह बोरा को अपना प्रत्याशी। तीन सदस्यों की दावेदारी पर निर्विरोध रूप से चुन कर आए किशन सिंह बोरा पर पार्टी ने भरोसा जताया। वहीं कांग्रेस खेमे में भी हलचल तेज हो गई है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र परिहार अपने समर्थकों के साथ ब्लॉक प्रमुख पद को साधने में जुटे हैं। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के पास 16 सदस्यों का आंकड़ा है। वहीं बीजेपी अपने प्रत्याशी की जीत के प्रति पूर्ण रूप से आश्वस्त है। ब्लॉक प्रमुख के लिए अब होगी जोड़ तोड़। बीजेपी समर्थित सदस्य क्षेत्र में डटे हैं लगातार मीटिंग्स का दौर चल रहा है।

कांग्रेस समर्थित देवेंद्र परिहार के पास पुराना राजनैतिक अनुभव है साथ में पूर्व विधायक ललित फर्सवान भी मुस्तैदी के साथ समर्थकों की टीम लेकर देवेंद्र परिहार के साथ खड़े हैं। इस पूरे प्रकरण पर दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट पार्टी लाइन और नीति की बात करते हुए कहते हैं कि पार्टी तय करती है कौन होगा प्रत्याशी। बिष्ट ने बताया कि बीजेपी के पास ब्लॉक प्रमुख हेतु उपयुक्त आंकड़ा है, समर्पित सदस्य पार्टी के साथ खड़े हैं। वहीं कुछ राजनैतिक पंडितों का कहना है कि अब कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार देवेंद्र परिहार ओवर नाइट गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *