♦हेलो हेल्पलाइन जिलाधिकारी ने जारी किया नंबर, भर्ती मरीज की जानकारी मिलेगी। रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक चालू रहेगी सेवा।
बागेश्वर, जिला अस्पताल में जिलाधिकारी आशीष भटगई ने हेलो हेल्थ हेल्पलाइन नंबर 9068520235 जनता के लिए जारी किया।
जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि हेलो हेल्प लाइन सेवा रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक जारी रहेगी। नागरिक, हेलो हेल्थ हेल्पलाइन से जिला अस्पताल की समस्त जानकारी घर बैठे ले सकते हैं। भर्ती मरीजों का हाल भी उक्त नंबर के माध्यम से जान सकते हैं।
जिलाधिकारी ने कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि हेलो हेल्थ हेल्पलाइन को ठीक से चलाएं। जिलाधिकारी ने अस्पताल का निरीक्षण भी किया और मरीजों से मिले उनका हाल जाना। अस्पताल में टोकन नंबर को भी उन्होंने सुचारु किया है। अब मरीज टोकन नंबर के अनुसार खुद को दिखा पाएंगे। इस मौके पर सीएमएस डॉ तपन शर्मा सीएमओ डॉ कुमार आदित्य तिवारी व अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।





