Home » बड़ी खबर » 48 घण्टों में खोज लिया महिला को

48 घण्टों में खोज लिया महिला को

बैजनाथ पुलिस की त्वरित कार्यवाही से घर से लापता हुई महिला को सुरक्षित घर पहुंचाया.  24 जुलाई को कोट फुलवाड़ी निवासी दीपक कुमार की पत्नी तारा देवी उम्र 30 प्रातः 7 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई. 25 जुलाई को महिला के पति ने थाना बैजनाथ में उक्त संदर्भ में रिपोर्ट दर्ज कराई.

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देश पर तीन टीमों का गठन कर सघन तलाशी अभियान चलाया गया . जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में महिला का हुलिया व जानकारी भेजी गई . सघन तलाशी अभियान में आधुनिक सूचना प्रौद्योगिकी तंत्र का इस्तेमाल किया गया . तकनीकी टीम ने मोबाइल लोकेशन ट्रेसिंग, सर्विलांस, नेटवर्क विश्लेषण, लोकल लेवल पर जांच पड़ताल आदि के ज़रिए जाँच को आगे बढ़ाया .

27 जुलाई को पुलिस टीम ने तमाम औपचारिकताओं के बाद बरामद महिला को उसके परिजनों को सौंप दिया है . परिजनों में खुशी व्याप्त है . जनपद बागेश्वर, बैजनाथ पुलिस ने महज़ 48 घंटों में महिला का पता लगाया इस तत्परता के लिए महिला के परिजनों ने पुलिस व क़ानून व्यवस्था पर भरोसा जताते हुए टीम का आभार व्यक्त किया है .

साथ में पुलिस टीम जाँच में जुट गई है कि भविष्य में इस तरह की घटनाएँ न दोहराई जाएँ . यह सवाल भी ध्यान देने योग्य है कि ब्याहता महिलाएँ क्यों लापता हो रही हैं ? देवभूमि के लिए यह प्रश्न और अहम हो जाता है .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *