विपिन जोशी /
ज्ञानार्जन प्रकाशन के तत्वाधान में रविवार को कत्यूर क्षेत्र के साहित्यकारों की सात पुस्तकों का विमोचन किया गया .
‘उत्तराखंड पत्रकार एवं साहित्यकार समिति ‘ के तत्वावधान में दिनांक 27 जुलाई 2025 को ‘आदर्श ज्ञानार्जन विद्यालय गरुड़ में ‘पुस्तक लोकार्पण कार्यक्रम ‘ का आयोजन ‘ किया गया ।
पुस्तकों की सूची निम्नानुसार है –
1 – छटपटाहट (हिंदी काव्य संग्रह ) – सुरेंद्र वर्मा
2 -भावों की उड़ान (हिंदी कविता संग्रह ) -आशा जोशी
3 – घरौंदा – (हिंदी बाल काव्य संग्रह ) – प्रेमा भट्ट
4 – ‘ऋग्वेद ‘ का कुमाऊनी भावानुवाद चौथा भाग – अनुवादक मोहन जोशी
5-मोहन बाल नाटिका – मोहन जोशी
6 ‘बाखइ ‘ – ‘मोहन कृति ‘ पटल का वार्षिक काव्य संकलन 2025 – संपादन मोहन जोशी
7 – ‘बाखइ ‘ – मोहन कृति पटल का वार्षिक गद्य संकलन 2025 – संपादन मोहन जोशी ।
वरिष्ठ साहित्यकार मोहन चन्द्र जोशी की चार पुस्तकें विमोचित हुई जिसमे बाखई संकलन जिसमे विभिन्न रचनाकारों की रचनाएं संकलित हैं, ऋग्वेद का चौथा खण्ड कुमाऊनी में भावानुवाद , बच्चों के लघु नाटक मोहन नाटिका का विमोचन किया गया .
कार्यकम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार रतन सिंह किरमोलिया ने की , मुख्य अथिति के रूम में वरिष्ठ साहित्यकार और पूर्व दर्जा मंत्री गोपाल दत्त भट्ट मौजूद रहे . वरिष्ठ अतिथियों में डाइट बागेश्वर से डा. के एस रावत, डा राजीव जोशी, डा. गोपाल कृष्ण जोशी, पत्रकार हरीश जोशी, नंदन सिंह अलमिया, चन्द्र शेखर, मनोज खोलिया , रमेश ब्रजवासी, प्रेमा भट्ट, आशा जोशी, जानकी भट्ट , केदार दत्त भट्ट शामिल रहे .





